5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में कल नहीं होगी पानी की सप्लाई, केरवा लाइन रहेगा बंद, मरम्मत के चलते असुविधा

राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार को पाइपलाइन की मरम्मत के चलते पानी की सप्लाई बंद रहेगी। भोपाल के कोलार इलाके में शुक्रवार को केरवा लाइन से पानी की सप्लाई बाधित रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
bhopal_water_supply.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में जहां एक तरफ मॉनसून के चलते खूब बारिश हो रही है चारों तरफ पानी ही पानी है। वहीं दूसरी ओर राजधानी के कुछ इलाकों में शुक्रवार को पाइपलाइन की मरम्मत के चलते पानी की सप्लाई बंद रहेगी। शहर के कोलार में केरवा लाइन से होने वाली पानी की सप्लाई बंद रहेगी। पाइप लाइन में लीकेज के कारण नगर निगम द्वारा मरम्मत का काम किया जाना है। जिसके चलते शुक्रवार को वाटर सप्लाई बंद करने का फैसला लिया गया है। इस लाइन के बंद होने के कारण होशंगाबाद के आसपास के कुछ इलाकों में भी लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।


दरअसल केरवा लाइन में कुछ दिनों से लीकेज की समस्या आ रही थी। जिसे दुरुस्त करने के लिए नगर निगम 5 अगस्त को इस लाइन को बंद करने का निर्णय लिया है । इस दौरान लाइन के लीकेज की समस्या को दुरुस्त किया जाएगा। इस इस लाइन से भोपाल के 18 और 19 जोन के इलाकों सहित कई अन्य इलाकों में पानी की आपूर्ति की जाती है। ऐसे में मरम्मत के दौरान पानी की सप्लाई बंद होने से लोगों को पानी से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

इन इलाकों में पानी की सप्लाई रहेगी बंद

दामखेड़ा कॉलोनी, मंदाकिनी कॉलोनी, साईंनाथ कॉलोनी, अमरनाथ कॉलोनी, जे.के टाउन, सूर्या कॉलोनी, फार्च्यून इन्क्लेव, पैलेस आर्चिड, महाबली नगर, सर्वधर्म कॉलोनी, शिर्डीपुरम्, कावेरी कॉलोनी, बंजारी कॉलोनी, दानिश कुंज, गिरधर परिसर, प्रियंका नगर का उत्तरी भाग, सनखेड़ी, बांसखेड़ी, 610 क्वार्टर, सुमित्रा परिसर, वंदना नगर, ललिता नगर, ओम नगर, गणेश नगर, फाइनल एवेन्यू कॉलोनी, राजवेद कॉलोनी, राजहर्ष कॉलोनी, अकबरपुर, आम्रविहार, सौरव नगर कॉलोनी आदि।