30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

JAIL BREAK: डीजी की भूमिका पर सवाल, उन पर क्यों हुई मेहरबानी

सिमी आतंकी भागने के मामले में जेल अधीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, लेकिन जेल डीजी संजय चौधरी पर न  तो कोई कार्रवाई हुई। और न ही सरकार ने कोई जवाबदेही तय की।

less than 1 minute read
Google source verification

image

shahid samar

Nov 02, 2016

bhopal

bhopal


भोपाल.
सिमी आतंकी भागने के मामले में जेल अधीक्षक सहित चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया, लेकिन जेल डीजी संजय चौधरी पर न तो कोई कार्रवाई हुई। और न ही सरकार ने कोई जवाबदेही तय की।

जेल डीजी होने के नाते चौधरी की जिम्मेदारी बनती है कि जेलों का निरीक्षण करें और प्रबंधन व्यवस्था पुख्ता रखे। जाहिर है चौधरी ने जेलों में निरीक्षण को लेकर भी लगातार लापरवाही बरती है। जेल मंत्री भी मामले में चुप्पी साधे रहीं।

जेल मंत्री की जवाबदेही कितनी?: जेल मंत्री कुसुम महदेले की जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। जेल मंत्री होने के बावजूद महदेले ने जेलों के निरीक्षण को लेकर लापरवाही बरती। इतना ही नहीं घटना के बाद भी उनकी सक्रियता कम रही।

विवादास्पद है चौधरी
संजय चौधरी लगातार विवादों में रहे हैं। खेल विभाग में संचालक रहते समय भी उन पर पर आर्थिक गड़बडि़यों के आरोप लगे थे। परिवहन आयुक्त रहने के दौरान भी उन पर आरोप लगे थे। उस समय भी परिवहन भर्ती घोटाले में उनका नाम आया।

ये भी पढ़ें

image