17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब यू ट्यूब पर सुनाई देंगी भोपाल के मशहूर हिन्दी और उर्दू राइटर्स की कविताएं और शायरी

क्योंकि इन दो यू ट्यूब  चैनल्स पर आपको मिलेगा भोपाल के मशहूर शायरों और कवियों को सुनने और देखने का मौका।

2 min read
Google source verification

image

sanjana kumar

Dec 15, 2016

Film maker manish Gupta in bhopal,bhopal,mp

Film maker manish Gupta in bhopal,bhopal,mp

भोपाल। आर्ट प्रेमियों के लिए ये यू ट्यूब चैनल खास होंगे। क्योंकि अब उन्हें अपनी पसंद के शायर और कवियों को यू ट्यूब चैनल पर शुरू करने का मौका मिलेगा। उर्दू और हिन्दी का यह काव्यपाठ तैयार कर रहे हैं फिल्म मेकर मनीष गुप्ता। मुंबई में रहने वाले मनीष इन दिनों भोपाल में हैं। और यहां के मशहूर शायरों और कवियों की लिखी रचनाओं को रिकॉर्ड कर रहे हैं। जानें मनीष के इस कॉन्सेप्ट से कैसे खुश हो रहे हैं आर्ट प्रेमी...

कैसे आया आइडिया

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में जन्में मनीष ने इंदौर से अपनी पढ़ाई पूरी की है। यूएस से कंप्यूटर साइंस में एजुकेशन कंप्लीट कर उन्होंने कई टीवी शोज और मूवीज प्रड्यूस की हैं। वे कहते हैं कि एक दिन उनके पास उनके कई फ्रेंड्स एक साथ आ गए। तब उन्होंने जय शंकर प्रसाद की कामायनी बुक खत्म ही की थी। चूंकि ये सभी फ्रेंड्स आर्ट फील्ड से थे। उन्होंने मिलकर तय किया था कि जय शंकर प्रसाद की कामायनी को वे एक सिरीज के रूप में तैयार करेंगे। इसके बाद वे ऐसी ही दूसरी पुस्तकों को लेकर सिरीज तैयार करेंगे। ताकि हिन्दी और उर्दू कविताओं और शायरियों का एक खूबसूरत संग्रह दर्शकों के लिए तैयार कर सकें। तभी उनका हिन्दी कविता और उर्दू स्टूडियो अस्तित्व में आया।

कई आर्टिस्ट करते हैं काव्य पाठ

मनीष ने अपने इस स्टूडियो के लिए दो यू ट्यूब चैनल तैयार किए। ताकि आर्ट प्रेमियों को आसानी से उनके पसंदीदा शायर और हिन्दी कविताएं रचने वाले कवियों को सुनने का अवसर मिल सके। उर्दू और हिन्दी की इन कविताओं और शायरियों को अब तक अपनी खूबसूरत आवाज देने वालों में नसीरुद्दीन शाह, राजेंद्र गुप्ता, मनोज बाजपेयी, स्वरा भास्कर, सौरभ शुक्ला, टॉम अल्टर, विनय पाठक, शिल्पा शुक्ला, इम्तियाज अली शामिल हैं।

खुद राइटर्स ही कर रहे हैं गाइड

मनीष के मुताबिक उनकी कविताओं और शायरियों का सलेक्शन करने में खुद राइटर्स ही उनकी मदद करते हैं। दरअसल उनके पास मशहूर राइटर्स का एक पैनल है। इसमें विष्णु खरे, अशोक बाजपेयी जैसे अन्य राइटर्स शामिल हैं। जो उन्हें गाइड करते हैं।

ये भी पढ़ें

image