17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना का कहर: शुक्रवार शाम 6 से सोमवार सुबह 6 बजे तक सबकुछ बंद

सीएम शिवराज ने आज भोपाल में आला अफसरों के साथ कोरोना समीक्षा बैठक की....

2 min read
Google source verification
total_lockdown.png

coronavirus

भोपाल। पूरे मध्यप्रदेश में बढ़ते कोरोना (Corona) के कठिन हालात को देखते हुए सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। अब सभी शहरी इलाकों में दो दिन लॉकडाउन रहेगा। प्रदेश के सभी शहरों में शनिवार और रविवार दो दिन लॉक डाउन (lockdown) रहेगा। शुक्रवार शाम 6 बजे से सोमवार के सुबह 6 बजे तक 60 घंटे का लॉकडाउन रहेगा। यह फैसला CM शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार सुबह अधिकारियों के साथ बैठक के बाद किया।

CM ने कहा कि मेरी मंशा कभी भी लॉकडाउन की नहीं रही है। अभी प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया था। इस बैठक में सीएम शिवराज के साथ सीएस इकबाल सिंह बैंस , डीजीपी विवेक जौहरी, पीएस मुख्यमंत्री, पीएस होम राजेश राजौरा, पीएस हेल्थ मौजूद थे. इनके साथ एडीजी इंटेलिजेंस, कमिश्नर भोपाल संभाग, आईजी भोपाल, कलेक्टर - डीआईजी भोपाल समेत बाकी अधिकारी उपस्थित थे।

बीते दिन भी लिए गए थे ये फैसले

- COVID19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालय आगामी 3 माह तक सप्ताह में 5 दिन (सोमवार से शुक्रवार), प्रातः 10 से शाम 6 बजे तक खुलेंगे, शनिवार-रविवार को शासकीय कार्यालय बंद रहेंगे।
- प्रदेश के समस्त नगरीय क्षेत्रों में कल 8 अप्रैल से आगामी आदेश तक प्रत्येक रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा।
- प्रदेश के समस्त जिलों के नगरीय क्षेत्रों में आगामी आदेश तक प्रत्येक रविवार को लॉकडाउन रहेगा।
- सम्पूर्ण छिंदवाड़ा जिले में कल 8 अप्रैल की रात 8 बजे से आगामी 7 दिन तक संपूर्ण लॉकडाउन रहेगा।
- शाजापुर शहर में 2 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन है।

प्रदेश में 24 घंटे में 4043 पॉजिटिव केस मिले

बीते 24 घंटे में पूरे प्रदेश में 4043 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। हर दिन पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा साफ देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा केस इंदौर में मिले हैं यहां 866 नए मरीज मिले हैं और भोपाल में 618 नए मरीज मिले हैं। संक्रमितों की संख्या को बढ़ता देख सरकार ने 13 शहरों में लॉकडाउन बढ़ा दिया है।