4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब अस्पताल में बच्चे के साथ मां भी रुक सकेंगी, कोविड के लिए होंगे 912 बेड

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने किया हमीदिया अस्पताल का निरीक्षण

2 min read
Google source verification
2itlisyypnctjpeozn4qcg2ige.jpg

hospital

भोपाल। हमीदिया में आने वाले 12 मरीजों को जल्द ही बड़ी सुविधा को मिलने जा रही है। अस्पताल में भर्ती होने वाले बच्चों के परिजनों को अब रुकने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। अब बच्चे के साथ उनकी मां को भी अस्पताल में रुकने की व्यवस्था की जाएगी। यही नहीं पीडियाट्रिक वार्ड की दीवारों पर कार्टून बनाए जाएंगे और पूरा वार्ड विभिन्न रंगों में तैयार किया जाएगा ताकि बच्चे परेशान न हों।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वॉस सारंग ने बुधवार को हमीदिया अस्पताल निरीक्षण कर बच्चों के साथ मां के रुकने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। मंत्री सारंग अपने जन्मदिन के मौके पर अस्पताल पहुंचे और पौधरोपण भी किया।

मंत्री ने बताया कि कोविड के लिए अस्पताल में कुल 912 ऑक्सीजनयुक्त बेड की व्यवस्था की जा रही है। इनमें से 120 बेड श्वसन संस्थान में होंगे। परिजनों से मरीज कर सकेंगे वीडियो कॉलिंगः मंत्री सारंग ने कॉलेज डीन को एक अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए। उस अधिकारी का नंबर सार्वजनिक करने को कहा। इस नंबर पर भर्ती मरीज वीडियो कॉलिंग से अपने परिजनों से बात कर सकेंगे। सारंग ने ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर और ऑक्सीजन प्लांट आदि की टेस्टिंग रिपोर्ट भेजने के भी निर्देश दिए।

प्रदेश के मेडिकल कालेजों में 12,577 बेड

प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में कुल 12 हजार 577 कॉविड और नॉन कोविड बेड उपलब्ध हैं। इसमें भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज में 1580, छिन्दवाड़ा में 600, दतिया में 200, ग्वालियर में 1677, इंदौरमें 2500, जबलपुर में 1369, खण्डवा में 446, रतलाम में 750, रीवा में 1341, सागर में 750, शहडोल में 604, शिवपुरी में 300 और विदिशा मेडिकल कॉलेज में 460 बेड शामिल हैं।

मिले नए मरीज

भोपाल में 7 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों में 4 पुरुष और 3 महिला हैं। इसमें एक 70 वर्षीय शख्स कोहेफिजा निवासी है। वहीं, सबसे कम उम्र की जाटखेड़ी की एक 26 वर्षीय महिला है। इसके अलावा सभी संक्रमित 30 से ज्यादा उम्र के है। नए केस अवधपुरी, आदर्श नगर, बागमुगालिया एक्सटेंशन सहित अन्य इलाकों से है।