3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऐसा क्या हुआ कि NSUI कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग काउंसलिंग ऑफिस को किया गंगाजल से शुद्ध, जानिए मामला

-NSUI ने नर्सिंग काउंसलिंग ऑफिस को किया गंगाजल से शुद्ध-नर्सिंग काउंसलिंग में लगाया फर्जीवाड़े का आरोप-रजिस्ट्रार के नेमप्लेट पर पोती कालिख-पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प

less than 1 minute read
Google source verification
News

ऐसा क्या हुआ कि NSUI कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग काउंसलिंग ऑफिस को किया गंगाजल से शुद्ध, जानिए मामला

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में गुरुवार को नर्सिंग काउंसलिंग दफ्तर में उस समय में हंगामा हो गया, जब यहां फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता काउंसलिंग दफ्तर में घुस आए। NSUI कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग काउंसलिंग के दफ्तर में पहले तो कापी नारे लगाए। इसके बाद उन्होंने दफ्तर के कई स्थानों पर गंगजल छिड़ककर उसे शुद्ध किया। यही नहीं कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग रजिस्ट्रार पर फर्जीवाड़े के आरोप लगाते हुए उनके चैंबर के बाहर लगी नेमप्लेट पर कालिख पोतकर विरोध किया। बता दें कि, इस दौरान पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच काफी झड़प भी हुई।


NSUI कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग काउंसलिंग ऑफिस में जमकर हंगामा किया है। नर्सिंग काउंसलिंग मे फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए एनएसयूआई के दफ्तर के बाहर और अंदर प्रदर्शन किया। NSUI कार्यकर्ता गंगाजल लेकर दफ्तर को शुद्ध करने पहुंचे थे। कार्यकर्ता दफ्तर के सभी कोनों के साथ साथ वहां काम करने वाले कई कर्मचारियों पर भी गंगाजल का छिड़काव कर रहे थे। कर्मचारियों ने जब उनपर छिड़काव करने का कारण पूछा तो कार्यकर्ताओं ने जवाब दिया कि, वो दफ्तर के साथ साथ उनका भी शुद्धिकरण कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 20 हजार रिश्वत लेते धराया कलेक्ट्रेट में पदस्थ बाबू, इस योजना का लाभ दिलाने के बदले मांगे थे 1 लाख


रजिस्ट्रार और मंत्री मुर्दाबाद के लगाए नारे

इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने नर्सिंग रजिस्ट्रार के चैंबर के बाहर लगी नेमप्लेट पर कालिख पोत दी। साथ ही, रजिस्ट्रार के साथ साथ उन्होंने मंत्री विश्वास सारंग मुर्दाबाद के भी नारे लगाए। इस दौरान पुलिस और NSUI कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने NSUI कार्यकर्ताओं को धक्का देकर बाहर दफ्तर से बाहर करते हुए खदेड़ा, तब कहीं जाकर मामला शांत हुआ।

Story Loader