1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

20 हजार रिश्वत लेते धराया कलेक्ट्रेट में पदस्थ बाबू, इस योजना का लाभ दिलाने के बदले मांगे थे 1 लाख

कलेक्ट्रेट में पदस्थ बाबू को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सिंगरौली

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 25 Aug 2022, 3:09 PM IST

News

20 हजार रिश्वत लेते धराया कलेक्ट्रेट में पदस्थ बाबू, इस योजना का लाभ दिलाने के बदले मांगे थे 1 लाख

सिंगरौली. लोकायुक्त टीम की लगातार कारर्वाइयों के बावजूद मध्य प्रदेश में रिश्वत खोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा रिश्वतकोरी का मामला सूबे के सिंगरौली कलेक्ट्रेट में सामने आया। यहां पदस्थ बाबू को लोकायुक्त टीम ने 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी बाबू पुनर्वास योजना का लाभ दिलाने के बदले ग्रामीण से एक लाख रुपए की रिश्वत मांग रहा था।

रिश्वत की पहली किश्त के तौर पर आरोपी ने ग्रामीण से 20 हजार रुपए की मांग की थी। इसपर ग्रामीण द्वारा लोकायुक्त पुलिस से मामले की शिकायत की, जिसका बाद लोकायुकत पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर योजनाबद्ध तरीके से पीड़ित को 20 हजार रुपए रिश्वत की रकम देकर भेजा। ग्रामीण द्वारा जैसे ही बाबू के हाथ में रिश्वत की रकम रखी, टीम ने तुरंत ही उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें- 100 करोड़ की लागत से बन रहा नया भाजपा दफ्तर, छत पर उतरेगा हेलीकॉप्टर, कांग्रेस बोली- ये भ्रष्टाचार का पैसा है


आरोपी बाबू से पूछताछ जारी

कलेक्ट्रेट कार्यालय के भू-अर्जन शाखा में सहायक ग्रेड-3 पर पदस्थ रविंद्र घोष को 20 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोच लिया है। बता दें कि इन दिनों सिंगरौली जिले में पुनर्वास की प्रक्रिया जारी है। य़ोजना का लाभ दिलवाने के एवज में बेलवार गांव निवासी हरी लाल शाह से बाबू ने एक लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। इसकी शिकायत पीड़ित ने लोकायुक्त से की थी। रीवा लोकायुक्त की टीम ने कलेक्ट्रेट में कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि, आरोपी रविंद्र घोष को पकड़ने के बाद टीम उसे बैढ़न स्थित सर्किट हाउस ले गई है, जहां उससे पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

भरे बाजार बीच सड़क पर भिड़े दो सांड, फिर मची भगदड़, Video