मध्यप्रदेश विधानसभा में 230 सीट है, जिनमें दो पहले से ही रिक्त हैं। छह विधायकों के इस्तीफा मंजूर होने के बाद विधायकों की कुल संख्या 222 रह गई है। वर्तमान में कांग्रेस के 108 और बीजेपी के 107 विधायक बचते हैं। विधायकों की संख्या के हिसाब से देखें तो सरकार बनाने के लिए 112 की संख्या होनी जरूरी है। कांग्रेस को अन्य- 07 (4 निर्दलीय, 2 बसपा, 1 सपा ) का समर्थन हासिल है। ऐसे में सरकार पर कोई खतरा नहीं है। अगर बागी 16 विधायक बेंगलुरू से नहीं आते हैं तो कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या 92 रह जाएगी। साथ ही विधानसभा सदस्यों की संख्या 206 हो जाएगी। फिर सरकार बनाने के लिए 104 विधायकों की जरूरत पड़ेगी।