
प्रदेश में हर तीन दिन में बढ़ रही 500 कोरोना पॅाजिटिव की संख्या
भोपाल : प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। कोरोना का ताजा ट्रेंड देखें तो हर तीन दिन में प्रदेश में 500 नए लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। पहले ये संख्या पांच से छह दिन में होती थी जिसकी अवधि अब घटकर तीन दिन हो गई है। कोरोना के शुरुवात के समय पहले 500 लोगों तक संक्रमण पहुंचने में 22 दिन लगे थे लेकिन इसके बाद ही कोरोना की गति में तेजी आ गई और प्रदेश में तेजी से संक्रमण फैला। मध्यप्रदेश की कोरोना पॉजिटिव होने की दर और मौत की दर देश से ज्यादा है। वहीं राहत की बात ये है कि प्रदेश का रिकवरी रेट भी देश से ज्यादा हो गया है। प्रदेश की लगातार कोशिशों के बाद भी कोरोना संक्रमण के मामलों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। प्रदेश में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
- इस तरह बढ़ रहे हैं 500 नए मरीज :
- 0-500 - 22 दिन
- 501-1000 - 5 दिन
- 1001-1500 - 5 दिन
- 1501 - 2000 - 5 दिन
- 2001 - 2500 - 3 दिन
- 2501-3000 - 6 दिन
- 3001- 3500 - 5 दिन
- 3501-4000 - 3 दिन
- 4001 - 4500 - 2 दिन
- 4501 - 5000 - 3 दिन
- इस तरह दोगुने हो रहे मरीज :
- 4-9 - 5 दिन
- 9-26 - 2 दिन
- 26-64 - 4 दिन
- 64-127 - 3 दिन
- 127-256 - 4 दिन
- 256-529 - 5 दिन
- 529-1164 - 5 दिन
- 1164-2387 - 12 दिन
- 2387- 4790 - 18 दिन
Published on:
21 May 2020 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
