भोपाल

30 अक्टूबर तक बन रहा है ‘सर्वार्थ सिद्धि महायोग’, मकान-प्रॉपर्टी, गाड़ी या सोना, चांदी के लिए ये हैं शुभ मुहुर्त

सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि व रवि पुष्य योग में सोना और प्रॉपर्टी खरीदने से मिलेगा पितरों का आशीर्वाद......

less than 1 minute read
Oct 03, 2023
Sarvartha Siddhi Yoga

भोपाल। मकान, प्रॉपर्टी, वाहन या सोना, चांदी खरीदने के लिए आपको नवरात्रि या दशहरा तक का इंतजार करने की आवश्यकता नहीं है। इस माह में बन रहे विशेष योगों के चलते खरीदारी और निवेश की शुरुआत करना शुभ होगा। ज्योतिष शास्त्र में सर्वार्थ सिद्धि योग खरीदारी के लिए बेहद ही शुभ माना जाता है जो सोमवार से शुरू हो चुका है। इसमें 30 अक्टूबर तक खरीदारी के कई मुहूर्त हैं। खरीदारी के लिए अत्यंत शुरू माना जाने वाला रवि पुष्य योग 8 अक्टूबर को है। इस योग में सोना, वाहन, मकान की खरीदारी करना शुभ होता है। वहीं अमृत सिद्धि योग 18 और 27 अक्टूबर को बन रहा है।

नामकरण मुहुर्त

अक्टूबर में नामकरण करने के लिए 04, 05,08, 12, 15, 16, 22, 25 और 26 तारीख अनुकूल समय रहेगा। अगस्त माह में जन्मे बच्चे के अन्न प्राशन के लिए 16, 23 और 26 अक्टूबर की तारीख शुभ रहेगी। साथ ही 15 और 28 अक्टूबर, कर्ण वेध संस्कार के लिए शुभ दिन रहेंगे।

वाहन और संपत्ति खरीदने का शुभ मुहूर्त

वाहन खरीदने के लिए 4,08, 15, 23 और 25 अक्टूबर शुभ दिन हैं। प्रॉपर्टी या घर आदि की खरीदारी के लिए 4, 09, 10, 19 और 20 अक्टूबर अनुकूल दिन हैं।

शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं

पंडित जगदीश शर्मा के अनुसार, अक्टूबर माह में पितृ पक्ष के कारण कई प्रकार के शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। लेकिन कुछ आवश्यक कार्य होते हैं, जिन्हें शुभ मुहूर्त देखकर किया जा सकता है। इस दौरान खरीदारी से हमारे पितृ खुश होते हैं और उनका आशीर्वाद भी मिलता है। इसलिए इन मुहूर्त में खरीदारी शुभ मानी जाती है।

इसके लिए कोई मुहूर्त नहीं

विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश और उपनयन मुहूर्त कोई शुभ मुहूर्त नहीं है।

Published on:
03 Oct 2023 03:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर