मौत पर संदेह के छह कारण
१. पुलिस को सूचना क्यों नही दी : बाबू जब बिल्डिंग से गिरा तब कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना क्यों नहीं दी। पुलिस को बाबू की मौत की सूचना अस्पताल से मिली।
२. साथी कर्मचारियों की चुप्पी : बाबू की मौत अगर अनहोनी है तो फिर कर्मचारियों को उसके बारे में कुछ बोलने में इतना संकोच क्यों हो रहा है। साथी क्यों इस मुद्दे से मुंह छिपा रहे हैं।
३. खिडक़ी से कैसे गिरा : बाबू की जिस खिडक़ी से गिरने से मौत हुई है। उससे कोई आसानी से नहीं गिर सकता। क्योंकि चारों तरफ से पैक है। बिना चढ़े या धक्का दिए ये संभव ही नहीं है।
४. एफएसएल को क्यों नहीं बुलाया : इस घटना के बाद पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली। उसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन एफएसल टीम को नहीं बुलाया गया। जबकि एेसे गंभीर मसले में एफएसएल की मौजूदगी जरूरी है।
५. सिर्फ पैर क्यों फ्रैक्चर, सिर में चोट क्यों नही : जिस फर्श पर बाबू की बॉडी पड़ी थी। उससे खिडक़ी की उंचाई करीब ३० फीट है। इतनी उंचाई से कोई गिरेगा तो उसका सिर्फ पैर कैसे फ्रैक्चर हो सकता है। उसके सिर में चोट क्यों नहीं लगी।
६. साथी अस्पताल में छोडक़र क्यों भागा : जो साथी बाबू को अस्पताल लेकर गया। वो भी अस्पताल में एडिमट कराने के बाद वहां से भाग गया।