23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 1 करोड़ 78 लाख मजदूरों के लिए बड़ा फैसला, मंत्री ने लगाई मुहर

Minister Prahlad Patel- मजदूरों की स्वास्थ्य योजना पर मंत्री प्रहलाद पटेल ने लगाई मुहर

2 min read
Google source verification
Minister Prahlad Patel approves health plan for workers in MP

Minister Prahlad Patel approves health plan for workers in MP

Minister Prahlad Patel- मध्यप्रदेश के असंगठित क्षेत्र के 1 करोड़ 78 लाख मजदूरों के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। इन सभी का स्वास्थ्य परीक्षण कर डिजिटल हेल्थ रिकार्ड रखा जाएगा। मप्र असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल की चतुर्थ बैठक में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। "मुख्यमंत्री श्रम श्री" स्वास्थ्य अभियान के अंतर्गत यह काम किया जाएगा। श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल Minister Prahlad Patel की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसपर मुहर लगाई गई।

मध्यप्रदेश में असंगठित श्रमिकों में विशेष रूप से 25 वर्ष से कम उम्र के तथा 50 वर्ष से अधिक उम्र के श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण प्राथमिकता से किया जाएगा। इस कार्य में पंचायतों में संचालित आयुष भवनों का भी सहयोग लिया जायेगा।

प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की अध्यक्षता में 23 फरवरी को हुई मप्र असंगठित शहरी एवं ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल की बैठक में मंडल के आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राक्कलन को स्वीकृति प्रदान की गई। श्रम मंत्री पटेल द्वारा प्रथम श्रमणा सहकारी समिति, भोपाल के अध्यक्ष विकास संसारे तथा समिति के सदस्यों का टी-शर्ट, कैप तथा प्रमाण-पत्र प्रदान कर स्वागत किया गया। बैठक में श्रम सचिव रघुराज राजेन्द्रन, मंडल के सचिव संजय कुमार, सहायक सचिव दीपा तुली सहित संचालक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।

असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को श्रमणा योजना अंतर्गत सहकारी समिति बनाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए अवसर प्रदान करने के लिए एक करोड़ की राशि का प्रावधान मंडल के बजट में करने का निर्णय लिया गया। संबल कार्ड के नवीनीकरण के लिए श्रमिकों से शुल्क लेने तथा नियोजकों से अभिदाय लेकर असंगठित श्रमिकों के लिए कल्याण निधि गठित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई।

पुत्र पुत्रियों को उच्च शिक्षा स्तर तक छात्रवृत्ति योजना

बैठक में प्रदेश के असंगठित क्षेत्र में कार्यरत 1 करोड़ 78 लाख श्रमिकों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना से जोड़े जाने एवं श्रमिकों एवं उनके आश्रितों को रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने के लिए योजना पर विचार किया गया। असंगठित श्रमिकों के 10वीं की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में रहे 100 पुत्र पुत्रियों को उच्च शिक्षा स्तर तक छात्रवृत्ति देने के संबंध में योजना तैयार करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में संबल बोर्ड के दिवंगत सदस्य स्वर्गीय ओंकार को शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।