23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल में ‘195 मिनट’ बिताएंगे राहुल गांधी, ट्रेड डील के विरोध में होगी आंदोलन की शुरुआत; खड़गे भी आएंगे

MP News: लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को भोपाल से इंडो-यूएस ट्रेड डील विरोध में किसान महाचौपाल की शुरूआत करेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 24 फरवरी यानी मंगलवार को इंडो-यूएस ट्रेड डील विरोध में किसान महाचौपाल आयोजित की जाएगी। इस महाचौपाल में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। राहुल गांधी के कल 1 बजे दोपहर में भोपाल पहुंचने की संभावना है।

राहुल से एक घंटे पहले आएंगे खड़गे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भोपाल राहुल गांधी से एक घंटे पहले यानी 12 बजे पहुंचेंगे। वह एक निजी होटल में करीब 1.30 घंटे विश्राम करेंगे। इसके बाद जवाहर चौक पर आयोजित किसान महाचौपाल में हिस्सा लेंगे।

मंच पर कौन-कौन होगा मौजूद

मंच पर राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, जयराम रमेश, पवन खेड़ा, हरीश चौधरी, जीतू पटवारी, उमंग सिंघार, सभी कांग्रेसी विधायक, राज्यसभा सांसद, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के मेंबर, कांग्रेस के सभी 71 जिला अध्यक्ष मौजूद रहेंगे।

दो विशाल डोम हुए तैयार

प्रशासन से अनुमति प्राप्त होने के बाद कार्यक्रम का आयोजन शहर के जवाहर चौक स्थित अटल पथ पर किया जाएगा। यहां पर दो बड़े डोम तैयार किए गए हैं। साथ ही मंच पर 250 नेताओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। किसान महाचौपाल सभा में पूरे प्रदेश के लगभग 50 हजार किसान और कार्यकर्ता पहुंचेंगे।

हालांकि, patrika.com से बातचीत में संगठन मंत्री संजय कामले ने बताया कि राहुल गांधी के आने का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी नहीं हुआ है। मगर राहुल गांधी दिल्ली से भोपाल के लिए 12 बजे रवाना होंगे। वह 1 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 2 बजे कार्यक्रम स्थल जवाहर चौक पर पहुंचेंगे। इसके बाद वह शाम 4 बजकर 15 मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।