8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बंगाल की तर्ज पर शहर की कालीबाडि़यों में सज रही झांकियां, चंद्रयान की थीम पर सजावट

- टीटी नगर कालीबाड़ी में महिलाएं तैयार कर रही पंडाल

2 min read
Google source verification
kalibadhi_1.jpg

बंगाल की तर्ज पर शहर की कालीबाडि़यों में सज रही झांकियां, चंद्रयान की थीम पर सजावट

भोपाल. राजधानी में इन दिनों नवरात्र की धूम है। बंगाली दुर्गा पूजा के साथ ही शुक्रवार से नवरात्र का उत्साह और बढ़ जाएगा। शहर की कालीबाडि़यों में जगतजननी मां दुर्गा की स्थापना होगी। पांच दिनों तक बंगाली दुर्गा उत्सव के दौरान अनेक आयोजन होंगे। बंगाली समाज के लोग परम्परागत रूप से मां दुर्गा की आराधना करेंगे। इसी प्रकार दशमी पर सिंदूर खेला के साथ माताजी की विदाई होगी।

शहर में बंगाली दुर्गा उत्सव की तैयारियां शुरू हो गई है। शहर की कालीबाडि़यों में 20 अक्टूबर को माता रानी की आगमन होगा। इस दौरान परिवार के साथ माता रानी अपने मायके पहुंचती है। मां दुर्गा के साथ भगवान कार्तिकेय, भगवान गणेश और मां सरस्वती भी विद्यमान रहेगी। पहले बेल के पेड़ के नीचे उसके बाद मुख्य आसन पर माता रानी को विराजमान किया जाएगा। बंगाली दुर्गा उत्सव दशमी तक चलेगा। दशमी पर सिंदूर खेला के साथ माता रानी को विदाई दी जाएगी।

कालीबाडि़यों में विशेष साज सज्जा, सज रही झांकियां

शहर की कालीबाडि़यों में माता रानी के स्वागत सत्कार की तैयारियां जोर शोर से की जा रही है। टीटी नगर कालीबाड़ी के सलिल चटर्जी ने बताया कि इस बार चंद्रयान 3 की तर्ज पर पंडाल तैयार किया जा रहा है, जिसमें चंद्रयान 3 की सफलता को दर्शाया जाएगा। यहां पंडाल में साज सज्जा महिलाओं द्वारा की जा रही है। माता रानी की प्रतिमा कालीबाड़ी में आ चुकी है। इसी प्रकार शहर के पिपलानी कालीबाड़ी, हबीबगंज, कोलार सहित अन्य स्थानों पर भी विशेष पूजा अर्चना और आराधना होगी, वहीं दशहरे पर सिंदूर खेला के साथ माताजी की विदाई होगी।
कोलकाता और स्थानीय कलाकार देंगे प्रस्तुति
दुर्गा पूजा के दौरान टीटी नगर कालीबाड़ी में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मौके पर संधि पूजा का आयोजन किया जाएगा, साथ ही षष्ठी से नवमी तक रोजाना बंगाली रीति रिवाज से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की जाएगी। इसी प्रकार कोलकाता और स्थानीय कलाकारों द्वारा इस महोत्सव के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।