शुक्रवार को अमरगढ़ वाटर फाल देखने गया भोपाल की मिनाल रेसीडेंसी का रहने वाला आकाश जायसवाल (28) झरने में नहाने उतरा था, लेकिन तेज बहाव में बह गया। वह अपने दोस्तों अंकित जायसवाल, हर्ष राय, आदित्य भदौरिया, सीमा सुमन, डोमनिक टोपो के साथ कार से पिकनिक मनाने गए थे। शुक्रवार को दोपहर में जब वे अमरगढ़ में नहाने उतर गए। तभी आकाश का पैर फिसल गया और वो गहरे पानी में चले गया। जब वह नजर नहीं आया तो दोस्तों ने पुलिस को खबर दी। हादसे के वक्त वहां तेज बारिश हो रही थी। शाम होने के कारण प्रशासन को रेस्क्यू करने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस के मुताबिक एक युवक अचानक पानी में गिरकर डूब गया है। शनिवार सुबह 6 बजे के बाद दोबारा रेस्क्यू किया जाएगा।