29 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मध्य प्रदेश की राजनीति में ओवैसी एंट्री, निकाय चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी AIMIM

प्रदेश में भी ओवैसी की पार्टी नगर निगम चुनाव में खड़े करेगी अपने उम्मीदवार, ओवेसी ने दी हरी झंडी

2 min read
Google source verification
aimim.png

भोपाल. मध्य प्रदेश में होने जा रहे नगरीय निकाय चुनाव से ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) ने प्रदेश की सियासत में एंट्री की तैयारी कर ली है। पार्टी मध्य प्रदेश में अपनी पहली राजनीतिक यात्रा निकाय चुनाव से शुरू करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पार्टी ने प्रदेश की सात सीटों भोपाल, इंदौर, जबलपुर, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा और रतलाम में नगर निकाय चुनाव के लिए उम्मीदवार उतारने की घोषणा की है। । AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस संबंध में हरी झंडी दे दी है।

AIMIM भी उतारेगी प्रत्याशी मेयर प्रत्याशी
एआईएमआईएम के मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष नईम अंसारी को यह कहते हुए कहा कि जहां इन चुनावों में पार्षद पदों के लिए उम्मीदवार उतारेगी, वहीं बुरहानपुर से नगर निगम के लिए मेयर के उम्मीदवार को भी मैदान में उतारने की संभावना है। दरअसल बुरहानपुर एक मुस्लिम बहुल शहर है, जहां 2011 की जनगणना के अनुसार, शहर की आबादी का लगभग 50.53% इस्लाम धर्म का पालन करता है। हालांकि, पार्टी की भोपाल इकाई के प्रमुख ताहिर अनवर ने कहा कि वह भोपाल से भी मेयर का उम्मीदवार उतार सकती है। इन चुनावों में मेयर का चुनाव सीधे मतदाताओं द्वारा किया जाएगा जबकि नगर पंचायत और नगर परिषद में अध्यक्ष का चुनाव निर्वाचित पार्षदों के माध्यम से किया जाएगा।

कई राज्यों में AIMIM तैयार कर रही है नेटवर्क
ओवैसी ने पिछले कुछ वर्षों में हैदराबाद के बाहर एआईएमआईएम के राजनीतिक आधार को बढ़ाने की कोशिश की है। उनकी पार्टी ने बिहार में हाल के विधानसभा चुनावों में 20 उम्मीदवार खड़े किए और पांच सीटों पर जीत हासिल की। इसी तरह 2017 के उत्तर प्रदेश चुनाव में अलग-अलग निर्वाचन क्षेत्रों से 38 उम्मीदवार मैदान में थे, लेकिन वह एक भी विधानसभा सीट जीतने में असफल रही। वहीं, हाल ही में हुए ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम चुनाव में 44 उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी. ओवैसी अब उत्तर भारत में अपनी पार्टी के आधार का विस्तार करने की कोशिश कर रहे हैं, जिसकी घोषणा उन्होंने मध्य प्रदेश में राजनीतिक क्षेत्र में प्रवेश करके की है।