9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरकारी अस्पताल में पार्किंग स्टाफ का ‘कब्जा’, मरीज के परिजन को सोते में से उठाकर पीटा, VIDEO

जेपी अस्पताल के पार्किंग स्टाफ ने आधी रात को की युवक की पिटाई, अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो।

2 min read
Google source verification
JP hospital beaten case

सरकारी अस्पताल में पार्किंग स्टाफ का 'कब्जा', मरीज के परिजन को सोते में से उठाकर पीटा, VIDEO

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित सरकारी जय प्रकाश अस्पताल के पार्किंग कर्मियों ने अस्पताल आए एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। बताया जा रहा है कि, युवक के साथ की गई मारपीट की घटना दो दिन पुरानी है, लेकिन अब अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में अस्पताल के कर्मचारी न सिर्फ युवक के साथ मारपीट कर रहे है, बल्कि उसके कपड़े तक फाड़ते दिख रहे हैं।

अस्पताल प्रबंधन के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, वायरल हो रहा वीडियो मंगलवार रात करीब डेढ़ बजे का है। इस संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन मामले को लेकर किसी ने भी शिकायत दर्ज नहीं कराई। हालांकि, अस्पताल में मारपीट का ये कोई पहला मामला नहीं, इससे पहले भी मारपीट के कई मामले सामने आ चुके हैं। जानकारी ये भी सामने आई है कि, यहां पार्किंगकर्मियों का आतंक इतना ज्यादा है कि, मारपीट का शिकार होने वाला कोई भी पीड़ित शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाता।

यह भी पढ़ें- झगड़े के बाद पति ने पत्नी को दिया इतना भरण पोषण, गिनते-गिनते थक गई पुलिस, देखें वीडियो


आए दिन होती हैं मारपीट की घटनाएं

वायरल हुए वीडियो में अस्पताल के टॉयलेट में शराब की खाली बोतलें और गिलास पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ ही एक परिजन ने जानकारी देते हुए कहा कि, जब हंगामा हुआ उस दिन अस्पताल की पार्किंग में काम करने वाले कर्मचारी भी नशे में थे। रोजाना वो अस्पताल के ब्लॉक सी में गद्दे लगाकर सोते हैं। ऐसे में अस्पताल में आए रीजों के परिजन या उनके बच्चों की किसी भी सक्रीयता से वो विफर पड़ते हैं और अपने बीमार को लेकर पहले से ही परेशान लोगों पर दबंगई दिखाने लगते हैं। मरीजों के परिजन का ये भी आरोप है कि, सोशल मीडिया के जरिए वायरल हुए विवाद का भी यही कारण हो सकता है, जिसकी वजह से चार से पांच कर्मचारियों ने एक युवक को पीटा।

यह भी पढ़ें- लाड़ली बहना योजना : सरकार ने 5 बिंदुओं में किया बदलाव, जाने नया आदेश, शुरु हो रहे हैं रजिस्ट्रेशन


क्या कहते हैं जिम्मेदार ?

जेपी अस्पताल के सिविल सर्जन -डॉ. राकेश श्रीवास्तव का कहना है कि, मामले में जांच कर कार्रवाई जरूर करेंगे। इस तरह की हरकत बेहद गलत है। परिसर में परिजन और उनके मरीजों की सुरक्षा के लिए गार्ड और पुलिस स्टाफ हमेशा मौजूद रहता है।