13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrata App: आप सरकारी योजनाओं के लिए पात्र है या नहीं? इस एप से चुटकियों में पता चलेगा

Patrata App: मध्यप्रदेश सरकार की किसी भी योजना की पात्रता जानने के लिए अब आपको किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने होंगे। क्योंकि अब 10 सवालों के जवाब देकर आप पात्रता एप पर अपनी पात्रता चेक कर पाएंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
patrata app

patrata app

Patrata App: मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पाने के लिए आप पात्र है या नहीं? अब ये किसी से पूछने की जरुरत नहीं है। इसके लिए केवल आपको पात्रता एप से जानकारी लेनी होगी। यह मोबाइल ऐप आपको सेकेंडों में बता देगा कि आप इस योजना के लिए पात्र हैं या नहीं है। इस ऐप में 10 विभागों की योजनाएं शामिल की जा चुकी हैं।

नहीं लगाने पड़ेंगे सरकारी दफ्तरों के चक्कर


मध्यप्रदेश सरकार के पात्रता एप के माध्यम से प्रदेश की जनता को एक ही जगह सारी जानकारी मिल जाएगी। इसमें अब हितग्राहियों को किसी भी योजना की जानकारी लेने या पात्रता जानने के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। इस एप में सरकार की 37 योजनाएं भी हैं। इसके साथ ही 10 सवालों के जवाब देकर आपको पात्रता की जानकारी मिल सकेगी।

गूगल प्ले स्टोर से करें डाउनलोड


प्रदेश सरकार के पात्रता एप के माध्यम से अब रिश्वत पर भी लगाम कसी जाएगी। योजना बताने के नाम लोगों से रुपए ऐंठ लिए जाते हैं। यह एप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। पात्रता एप को विशेष तौर पर एंड्रॉयड यूजर्स के लिए तैयार किया गया है। अब तक इस एप को 36 हजार लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जा चुका है। इस एप को 15 हजार से ज्यादा भी ज्यादा लोगों द्वारा डाउनलोड किया गया है।

Rain Alert: मानसूनी बारिश का ‘प्रचंड प्रहार’, 33 जिलों में तेज बरसात की चेतवानी

ग्वालियर जिला प्रशासन द्वारा किया गया था लॉन्च


पात्रता एप को ग्वालियर प्रशासन द्वारा शुरु किया गया था। ताकि वहां के आम नागरिकों को इसकी सुविधा मिल सके।

MP News: मध्यप्रदेश के नाम होगा एक और जिला! अब बढ़कर हो जाएगी इतनी संख्या