
कमलनाथ के आवास के बाहर उमड़ा बागियों का रेला।
बेटिकट हुए कांग्रेसियों का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है। सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में फैला सन्नाटा भले ही 'ऑल इज वेल' होने के संकेत दे रहा हो लेकिन कमलनाथ के बंगले पहुंचते- पहुंचते सन्नाटे की पूरी पोल खुल गई। जब वहां बागियों का उमड़ता ज्वारा भाटा देखा। दरअसल पत्रिका की टीम ने बगावत का माहौल जानने के लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से लेकर कांग्रेस के सभी दिग्गज नेताओं के आवास के चक्कर काटे और जानने की कोशिश की आखिर माहौल कैसा चल रहा है। पढ़िए बगावत के माहौल पर पत्रिका की ग्राउंड जीरो पड़ताल…..
समय: 12.30 बजे
स्थान- प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय
- एक ओर कन्याभोज, दूसरी ओर पसरा सन्नाटा
पत्रिका टीम ने शुरूआत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से की जहां एक और सन्नाटा पसरा हुआ था और दूसरी ओर कन्याओं को भोज करवाया जा रहा था। यानी यहां बागियों का आज कोई नामोनिशान नहीं था। लिहाजा टीम ने आगे का सफर शुरू किया।
……………………………………
समय: 1.13 बजे
स्थान- 74 बंगले
- प्रभारी सुरजेवाला को घेरने पहुंचे सिवनी- मालवा के बागी
- दोपहर सवा एक बजे 74 बंगले में कई गाड़ियों को रेला दिखा। पत्रिका टीम ने जब उनसे बात की तो बागी अंदाज में कांग्रेसियों ने बोला सुरजेवाला से मिलने जा रहे हैं..टिकट क्यों काटा। फौरन गेट की तरफ कुछ लोग बढ़े तभी गार्ड ने रोक दिया। उसी वक्त सिवनी मालवा से आए कमल सिंह रघुवंशी के समर्थक टिकट बदलने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगे और बोले जब तक सुरेजवाला नहीं मिलेंगे तब तक बैठे रहेंगे क्योंकि अन्याय हुआ है।
…………………………………………………………
समय: 1.45 बजे
स्थान- श्यामला हिल्स स्थित कमलनाथ आवास
- बदलो- बदलो प्रत्याशी बदलों की आवाजों से गूंज रहा था इलाका
- कमलनाथ का आवास इनदिनों टिकट कटने वालों का सबसे पहला अड्डा बना हुआ है। सोमवार सुबह शुजालपुर से योगेंद्र सिंह बंटी के सैकड़ों समर्थक कमलनाथ के बंगले पर बैठ गए और जबरदस्त नारेबाजी करने लगे। हालात बेकाबू होता देख पुलिस जाब्ता तैनात करना पड़ा। इसी बीच दिग्विजय सिंह की कमलनाथ के बंगले पर आमद हुई और योगेंद्र सिंह बंटी को अंदर बुलाकर समझाइश दी तब बात बनी और समर्थक मौके से हटने को तैयार हुए। अब टिकट बदलेगा या किसी और शर्त पर समझौता हुआ ये अभी भी राज है।
……………………………………………
समय: 2.15 बजे
स्थान- श्यामला हिल्स स्थित दिग्विजय सिंह का आवास
- बागियों के कान में एक- एक कर फूंका समझाइश का मंत्र
- 2 बजे के आसपास का वक्त रहा होगा पत्रिका की टीम जैसे ही दिग्विजय सिंह के आवास पर पहुंची। दिग्विजय बंगले के बाहर ही खड़े मिल गए। सभी मिलने वालों और बागियों को बाहर बुलाकर एक- एक मिनट के लिए कोने में ले जाकर समझाइश का मंत्र फूंक रहे थे। और शायद उन्हें बता रहे थे की किन परिस्थियों में टिकट नहीं मिल पाई।
………………………………………………
बागियों को मनाने का जिम्मा मेरा
सबसे खराब काम है उम्मीदवारों का चयन। कोई भी उम्मीदवार 25000 से कम जीत का दावा नहीं करता है। ये गुस्सा स्वाभाविक है। फिर भी बड़ी पादर्शिता बरती गई है उम्मीदवारों को चयन में। अब बागियों को मनाने का जिम्मा मेरा और सुरजेवाला का है। कमलनाथ को इससे फ्री रखा है।
दिग्विजय सिंह, पूर्व सीएम, कांग्रेस
Published on:
24 Oct 2023 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
