3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्रिका पुलिस जज्बा अवार्डः शौर्य और साहस का परिचय देने वाले पुलिसकर्मियों का सम्मान

पत्रिका पुलिस अवॉर्ड 2022 जज्बा समारोह, भोपाल पुलिस कमिश्नरेट और देहात के 32 पुलिसकर्मी सम्मानित

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Manish Geete

Dec 23, 2022

patrika.png

भोपाल। पुलिस के शौर्य, साहस और सूझबूझ को सम्मानित करने के लिए गुरुवार को पत्रिका पुलिस अवॉर्ड-2022 ‘जज्बा’ समारोह आयोजित किया। मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि पुलिस वेतन के लिए नहीं वतन के लिए काम करती है। विपरीत परिस्थियों में भी पुलिसकर्मी 24 घंटे काम करते हैं। क्या उनके काम को वेतन से आंका जा सकता है। उन्होंने कहा कि मप्र की पुलिस ने अपने कार्यों से साबित किया है कि वह देश की सर्वश्रेष्ठ पुलिस है।

चाहे वह माओवादियों से मुकाबले की बात हो या फिर भोपाल जेलब्रेक के आरोपियों को ढेर करने का मामला। पुलिस ने सूझबूझ और तत्परता से काम करते हुए अनुसंधान, साहस और अनुशासन का शानदार संयोजन पेश किया है। राजधानी भोपाल हो या फिर प्रदेश का कोई शहर और गांव हमारी पुलिस कानून व्यवस्था को चाक चौबंद बनाए रखने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा, पुलिसकर्मियों के साहस और जज्बे का सम्मान कर पत्रिका ने सकारात्मक पत्रकारिकता का उदाहरण पेश किया है। इससे अन्य पुलिसकर्मियों को और सर्तकता और जिम्मेदारी से काम करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा, पुरस्कारों का यह सिलसिला जारी रहना चाहिए।

अब हर पुलिस रेंज में सम्मान करेगा पत्रिका

रवींद्र भवन में आयोजित समारोह में भोपाल कमिश्नरेट और भोपाल देहात के 32 पुलिसकर्मियों को छह श्रेणियों में सम्मानित किया। पत्रिका के राज्य संपादक विजय चौधरी ने बताया कि 2013 से यह आयोजन किया जा रहा है। कोरोना काल में सिलसिला टूटा। अब प्रदेश की हर पुलिस रेंज में पत्रिका पुलिसकर्मियों को सम्मानित करेगा।

Patrika .com/upload/2022/12/23/patrika2_7936533-m.png">

इन्हें मिले पुरस्कार

समारोह के दौरान विजेताओं के साथ (बाएं से ) भोपाल पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह, पत्रिका के राज्य संपादक विजय चौधरी, आइजी देहात इरशाद वली और अमलतास ग्रुप के डायरेक्टर अब्दुल्ला हुसैन। -पत्रिका


इन्हें मिले पुरस्कार

इन्वेस्टिगेशन: साहब सिंह इवने, रिंकू जाटव, सुनील चतुर्वेदी साहसिक कार्य: गिरीश त्रिपाठी, गौरव दांगी, पीआर धुर्वे अनुशासन: संजय कुमार सेन और प्रधान आरक्षक राघवेंद्र, रमेश कुमार, संगम लाल यातायात प्रबंधन: सुरेश कुमार, सीताराम डेहरिया, विनोद गुर्जर।

भोपाल कमिश्नरेट

अनुशासन : राकेश बामनिया, आशीष श्रीवास, मानमती सिंह यातायात प्रबंधन: नरेंद्र चौधरी, एहसान खान, प्रियंका मालवीय साहसिक कार्य: जितेंद्र जैन और विनीश सिंह, जहीर खान, शेख अनीस अनुसंधान एवं अन्वेषण: संध्या मिश्रा, आरबी शर्मा, सुनील रघुवंशी महिला सुरक्षा: कल्पना गुर्जर, महेश गौतम, सुनंदा चौधरी साइबर क्राइम: भरत लाल प्रजापति , पी.चिन्ना राव, आदित्य साहू।

इस मौके पर पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने जवानों का हौसला आफजाई करते हुए कहा कि इस आयोजन से पुलिस और तत्परता से काम करने के लिए प्रेरित होगी। समारोह में अवार्ड ज्यूरी के सदस्य पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, आइजी भोपाल देहात इरशाद वली समेत पुलिस मुख्यालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Story Loader