भोपाल

विकलांग, बुजुर्ग और महिलाओं को 600 रुपए पेंशन, वह भी एक माह से नहीं मिली

- जनवरी माह की पेंशन अब तक नहीं मिली- सामाजिक सुरक्षा कल्याण विभाग की योजना

less than 1 minute read
Mar 05, 2023
विकलांग, बुजुर्ग और महिलाओं को छह सौ एक माह पेंशन, वह भी एक माह से नहीं मिली

भोपाल। करीब 20 हजार बुजुर्ग, विकलांग और असहाय महिलाओं को जनवरी माह की पेंशन अब तक नहीं मिली। करीब 25 हजार हितग्राही प्रभावित हो रहे हैं। बजट की कमी और वित्तीय वर्ष को इसका कारण बताया जा रहा है। सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रदेश सरकार की लोगों की मदद के लिए योजना है। इसके तहत हर माह 600 रुपए मदद दी जाती है। यह राशि इनके बैंक खातों में ट्रांसफर होती है। लेकिन अब तक जनवरी माह की पेंशन लोगों को नहीं मिली। यह राशि फरवरी माह की 5 तारीख तक बैंक खातों में आनी थी। पूरा माह गुजर गया लेकिन अब तक यह रकम नहीं मिली।

वित्तीय वर्ष की समाप्ति को बताया कारण
मामले में हितग्राही दफतरों के चक्कर काट रहे हैं। मामले में अधिकारियों ने बताया कि वित्तीय वर्ष का अंतिम महीना है। इस कारण कुछ दिक्कत आई है।

बीस हजार हितग्राही
जानकारी के अनुसार राजधानी में करीब बीस हजार ऐसे हितग्राही हैं जो योजना के तहत दर्ज हैं। ये एक माह से पेंशन पाने के लिए परेशान हो रहे हैं।

एक हजार रुपए करने के लिए हो रही मांग

पेंशन को छह सौ रुपए से बढ़ाकर एक हजार रुपए करने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। यह मांग तो पूरी नहीं हुई उल्टे छह सौ रुपए भी रुक गए। इसे फिर से शुरू कराने के लिए संगठनों ने अधिकारियों को पत्र लिखे हैं। जल्द राशि आने का आश्वासन मिला है।

.....
बुजुर्ग, विकलांग के लिए पेंशन राशि अब तक नहीं मिली। यह फरवरी की 5 तारीख को मिलनी थी। करीब 80 हजार हितग्राही है। लोग परेशान हो रहे हैं।
बालकृष्ण नामदेव, भोपाल गैस पीडि़त निराश्रित पेंशन भोगी मोर्चा

Updated on:
05 Mar 2023 11:32 pm
Published on:
05 Mar 2023 11:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर