
भोपाल. भोपाल में एक बार फिर चड्डी बनियान गैंग की दस्तक के बाद दहशत का माहौल है। चड्डी बनियान गैंग ने एक कॉलोनी में एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है और मकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में चड्डी बनियान गैंग के सदस्यों की तस्वीरें भी कैद हुई हैं। लेकिन स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि सीसीटीवी फुटेज के बावजूद पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।
चड्डी-बनियान गैंग की दस्तक
भोपाल शहर में चड्डी-बनियान गैंग की दस्तक का जो सीसीटीवी सामने आया है वो शहर के कोलार इलाके की एक कॉलोनी का है। जहां बीती रात चड्डी बनियान गैंग एक घर में दाखिल हुआ और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की घटना के बाद जब मकान में लगे सीसीटीवी चैक किए गए तो उनमें गैंग के आधा दर्जन लोग नजर आ रहे हैं। जो हथियारों से लैस थे। इतना ही नहीं किसी को पैरों की आहट न आए इसलिए गैंग के सभी सदस्य नंगे पैर थे।
देखें वीडियो-
दहशत में रहवासी
कॉलोनी में चड्डी बनियान गैंग के मकान में चोरी करने की घटना के बाद से रहवासी दहशत में हैं। लोगों का ये भी आरोप है कि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। हालांकि बाद में रहवासियों ने कोलार पुलिस को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल कोलार पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
देखें वीडियो-
Published on:
23 Sept 2023 07:54 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
