
- छोला में हुई समाज की पंचायत अपनी मांंगों को लेकर जुटा मांझी समाज
भोपाल. मप्र मांझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति की ओर से गुरुवार को छोला िस्थत मैरिज गार्डन में समाज की ओर से महापंचायत का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में समाज के लोगों ने भाग लिया। इस दौरान मौजूद लोगों ने मांझी समाज को ओबीसी की सूची से विलोपित करने का आदेश जारी करने की मांग को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। समाज के लोगों का कहना था कि अगर आचार संहिता लगने के पहले आदेश जारी नहीं किया तो चुनावों में राजनीतिक दलों को सबक सिखाएंगे।
इस महापंचायत में विभिन्न स्थानों से समाज के लोग शामिल हुए थे। प्रांतीय संयोजक टीकाराम रायकवार ने बताया कि मांझी समाज 1950 से केंद्र की सूची में अनुसूचित जनजाति में शामिल है, जबकि 1984 के मप्र सरकार के एक आदेश में समाज पिछड़ा वर्ग में शामिल कर दिया गया। इस आदेश को विलोपित कर अजजा के आरक्षण के लाभ के लिए समाज सालों से प्रयास कर रहा है, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इसे लेकर समाज में आक्राेश है, हम लगातार मांग कर रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हमारी मांग है कि इस आदेश को विलोपित किया जाए ताकि मांझी समाज को आरक्षण का लाभ मिले। इस मौके पर केशव मांझी, मोती कश्यप, सुंदरलाल रैकवार सहित अनेक लोग मौजूद थे।
आगे भी जारी रहेगा संघर्ष
समाज के लोगों ने कहां कि समाज की ओर से लगातार धरना, प्रदर्शन सहित अन्य आंदोलन किए जा रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसे लेकर आगे भी हमारा संघर्ष जारी रहेगा। समाज के साथ लगातार अन्याय हो रहा है।
Published on:
05 Oct 2023 11:02 pm

बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
