31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पासपोर्ट कार्यालयों में उमड़ी भीड़, इसलिए देश से बाहर जा रहे हैं करोड़ों लोग

पासपोर्ट कार्यालयों में उमड़ी भीड़, इसलिए देश से बाहर जा रहे हैं करोड़ों लोग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भोपाल

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 2 Jun 2018, 1:18 PM IST

passport office

पासपोर्ट कार्यालयों में उमड़ी भीड़, इसलिए देश से बाहर जा रहे हैं करोड़ों लोग

भोपालः एक तरफ स्कूली छात्रों की गर्मी की छुट्टियां शुरु हुए काफी दिन हो गए वहीं, प्रदेश की जनता गर्मी से भी काफी बेहाल हो चुकी है। ऐसे में यहां के लोगों ने छुट्टिया बिताने के लिए विदेश का रुख करना शुरू कर दिया है। हालांकि, इसका खासा असर पासपोर्ट कार्यालय पर पड़ने लगा है। प्रदेश के भोपाल और इंदौर स्थित कार्यालयों में उमड़ी भीड़ ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। वैसे तो भोपाल और इंदौर के कार्यालयों में रोज़ाना 700 आवेदनों की क्षमता है, लेकिन इसके बाद भी भोपाल में लोगों को एक हफ्ते बाद का अपाइंटमेंट मिल पा रहा है, वहीं इंदौर में एक महीने की वेटिंग के बाद अपाइंटमेंट संभव हो पा रहा है।

700 आवेदनों की क्षमता भी हो रही फ़ेल

इसी को देखते हुए विदेश मंत्रालय ने एक ऐलान किया है, जिसमें उसकी ओर से कहा गया है कि, पासपोर्ट आवेदन जमा करने की वेटिंग कम करने इंदौर में फिर से पासपोर्ट मेला लगाया जाएगा। प्रदेश की क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी रश्मि बघेल ने बताया कि, इंदौर शहर में पासपोर्ट बनवाने वालों की संख्या इतनी बड़ गई है, कि पासपोर्ट सेवा केन्द्र इसकी पूर्ती नहीं कर पा रहा। यही कारण है कि, वहां लोगों को एक महीने की वेटिंग दी जा रही है। उन्होंने ये भी बताया कि, विदेशों में छुट्टियां मनाने का प्रचलन तेजी से बढ़ने के चलते ऐसी स्थितियां पैदा हुई है, उन्होंने इस बात को साफ किया कि, वैसे राजधानी भोपाल में रोज़ाना 700 अपाइंटमेंट जारी करने का प्रावधान है, बावजूद इसके इतने आवेदन आ रहे हैं कि, इसके लिए एक हफ्ते की वेटिंग देनी पड़ रही है। वहीं, इंदौर पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर वहां की क्षमता को देखते हुए दबाव ज्यादा है इसलिए अपाइंटमेंट का समय एक महीने हाद का दिया जा रहा है।

पासपोर्ट मेला लगाकर किया जाएगा निराकरणः विदेश मंत्रालय

राजधानी भोपाल स्थित पासपोर्ट कैन्द्र के एक अधिकारी ने बताया कि, पासपोर्ट बनवाने में आई इतनी तेज़ी के कारण विदेश मंत्रालय ने फैसला लिया है कि, वो 9 जून को इंदौर पासपोर्ट सेवा केन्द्र पर पासपोर्ट मेला लगाएगा। इसमें 250 अपाइंटमेंट जारी किए जाएंगे। इसके लिए 7 जून को सुबह 11 बजे का समय दिया गया है। इसमें केवल नार्मल कोटा के तहत अपाइंटमेंट होंगे। उन्होंने बताया कि मेला में वाक-इन श्रेणी और तत्काल, पीसी व होल्ड फाइल्स के मामलों पर विचार नहीं किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि इंदौर में मई में दो बार पासपोर्ट मेलों के जरिए 250-250 अपाइंटमेंट किए गए हैं।