scriptसिंह और कन्या राशि की जोड़ी होती है बेमिसाल, राशि के हिसाब से जानें अपने लिए बेस्ट पार्टनर | Perfect Partner Based On Your Zodiac Sign | Patrika News
भोपाल

सिंह और कन्या राशि की जोड़ी होती है बेमिसाल, राशि के हिसाब से जानें अपने लिए बेस्ट पार्टनर

शादी के लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं तो यहां जानें कौन सी राशि का पार्टनर आपके लिए है बेस्ट…..

भोपालMay 26, 2019 / 05:07 pm

Ashtha Awasthi

astrology

astrology

भोपाल। शादियों का सीजन चल रहा है। लड़का हो या लड़की, हर कोई लिए अपने लिए परफेक्ट पार्टनर चाहता है। अक्सर हम फिल्मों में दिखाई गई जोड़ियों को देखकर वैसे ही जीवनसाथी की तलाश करते हैं जो कि हमारे लिए काफी मुश्किल भी साबित होता है। इसी मुश्किल को आसान बनाती हैं राशि के हिसाब से पार्टनर चुनने की कला। अगर आप भी शादी के लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में हैं तो शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा आपको बताएंगे कि राशियों के आधार पर आप किन राशियों के लोगों से आपसी तालमेल अच्छा होता है, जिनको आप अपना पार्टनर चुन सकते हैं……

astrology

मेष राशि

मेष राशि के लोग उत्साह और एनर्जी से भरे स्वभाव के होते है। ये काफी फ्रेंडली भी होते हैं। इन राशि का तालमेल मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के साथ सही बैठता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातक जहां मेल-मुलाकात में विश्वास रखते है। साथ ही ये लोग थोड़े संकोची होते हैं। आप हर समय लोगों से घिरे रहना पसंद करते हैं इसलिए कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि के लोग आपके लिए सही पार्टनर है।

astrology

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोग सही कम्पेटिबल होते हैं क्योंकि यह हर स्थिति में ढल जाते हैं।

कर्क राशि

ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के लिए वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोग सही होते हैं। यह प्यार से हर रिश्ते को सुलझाना जानते हैं और यह काफी सहनशील भी होते हैं।

astrology

सिंह राशि

मेष, मिथुन, तुला और धनु राशि के साथ कन्या राशि के लोगों की सोच काफी मिलती है। इन लोगों की आदतें काफी हद तक एक जैसी होती है इसलिए यह लोग मिलकर परफेक्ट कपल बनते हैं।

कन्या राशि

इस राशि के लिए वृषभ, कर्क, वृश्चिक और मकर राशि के लोग सही माने जाते हैं क्योंकि इनकी सोच एक जैसी होती है। जिंदगी को लेकर कन्या राशि का नजरिया सहज और प्रैक्टिकल होता है और इन राशियों के पार्टनर इन्हें संतुलन देते हैं।

तुला राशि

आप उन लोगों में से हैं जो अपनी लाइफ में संतुलन बनाकर रखना पसंद करते हैं। ऐसे में आपकी इस सोच से सिर्फ मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के लोगों से ही मेल खाती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग प्यार में सादगी और ईमानदारी तलाशते हैं और इनकी ख्वाहिशों पर कर्क, कन्या, मकर और मीन राशि के लोग ही खरे उतरते हैं।

धनु राशि

अपनी सोच के हिसाब से चलने वाले इस राशि के लोग पार्टनर भी ऐसा चाहते हैं जो अपन फैसले खुद लें। ऐसे में आपके लिए मेष, सिंह, तुला और कुंभ राशि के लोग ही सही है।

मकर राशि

आजाद ख्याल रखने वाले इस राशि के लोग अपने पार्टनर से गहरा प्यार करते हैं। आप उन लोगों को पसंद करते हैं जो ईमानदार और भावनाओं को समझने वाले हों जैसे कि- वृषभ, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोग।

कुंभ राशि

आपके साथ सबसे अधिक अनुकूल मेष, मिथुन, तुला और धनुष राशि के लोग माने जाते हैं क्योंकि यह भी आपकी तरह की प्यार के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाते हैं।

मीन राशि

फन-लविंग और एडवेंचर लवर्स इस राशि के लोग किसी की रोक-टोक पसंद नहीं करते। यह प्यार में किसी भी तरह की बंदिश नहीं चाहते है। ऐसे में आपके लिए सही सोलमेट वृषभ, कैंसर, वृश्चिक और मकर राशि के लोग ही होंगे, जोकि प्यार में कोई बंदिश नहीं लगाते।

Home / Bhopal / सिंह और कन्या राशि की जोड़ी होती है बेमिसाल, राशि के हिसाब से जानें अपने लिए बेस्ट पार्टनर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो