13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महंगा या कम मिले पेट्रोल तो इस हेल्प लाइन नंबर पर करें शिकायत, तुरंत लिया जाएगा एक्शन

ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता देख प्रदेशभर में कई पेट्रोल संचालकों ने मनमाने तरीके से पेट्रोल की कीमतें वसूली। इससे संबंधित कई शिकायतें आपूर्ति विभाग के पास पहुंचीं। इसके बाद हरकत में आए जिम्मेदारों ने ऐसे पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी की है...

2 min read
Google source verification
petrol_price_hike_in_mp_due_to_hit_and_run_act_transporters_strike_in_mp.jpg

ट्रक और बस ड्राइवरों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल का संकट गहराता देख प्रदेशभर में कई पेट्रोल संचालकों ने मनमाने तरीके से पेट्रोल की कीमतें वसूली। इससे संबंधित कई शिकायतें आपूर्ति विभाग के पास पहुंचीं। इसके बाद हरकत में आए जिम्मेदारों ने ऐसे पेट्रोल पंप संचालकों पर कार्रवाई की तैयारी की है। राजधानी भोपाल में जिला कलेक्टर ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए कहा है कि यदि कोई भी पेट्रोल पंप संचालक मनमानी कीमतों पर पेट्रोल बेचता है या फिर कम पेट्रोल देता है तो वे इस हेल्प लाइन नंबर पर कॉल कर पंप संचालकों की शिकायत कर सकते हैं।

160 रुपए लीटर बिका पेट्रोल

आपको बता दें कि नए कानून के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरे ट्रक और बस ड्राइवर के कारण मध्यप्रदेश में जहां आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित दिखा, वहीं बाजारवाद भी उन पर हावी दिखा। यहां पेट्रोल पंप संचालकों ने मौके को भुनाना शुरू कर दिया। वे पेट्रोल भरवाने पहुंच रही उपभोक्ताओं की भीड़ से 108 रुपए लीटर के बजाय एक लीटर पेट्रोल के 160 रुपए लेते दिखे। मजबूरी में लोगों ने शिकायत करने के बजाय 160 रुपए में ही अपने वाहनों में पेट्रोल भरवाया।

पेट्रोल भरवाने पहुंचे जरूरतमंदों ने सुनाया हाल

1. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे रामस्वरूप का कहना है कि उन्होंने 108 रुपए के बजाय 160 रुपए लीटर पेट्रोल भरवाया है। जब रामस्वरूप से पूछा गया कि क्या उन्हें पेट्रोल की कीमतें बढऩे की खबर पढ़ी या सुनी है, तो इसके जवाब में उनका कहना था कि कहीं खबर नहीं है। वहीं उन्होंने इतना महंगा पेट्रोल सिर्फ इसलिए भरवाया कि उन्हें जरूरी काम निपटाना था। रामस्वरूप का कहना था कि उन्होंने पेट्रोल पंप पर जब महंगे पेट्रोल बेचने की बात का विरोध किया तो उनका कहना था कि पेट्रोल कम है और टैंकर नहीं आ रहे हैं। इसलिए पेट्रोल के रेट बढ़ाए हैं।


2. रोहित नगर फेस वन निवासी जब पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही उन्होंने 160 रुपए पर लीटर सुना तो वे चौंक गए। लेकिन अब वे पेट्रोल भरवा चुके थे, उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से बात की तो पता चला कि पेट्रोल नहीं है और पेट्रोल टैंकर पंप नहीं आ रहे हैं। हड़ताल के कारण वे परेशान हो रहे हैं।

पेट्रोल संचालकों का कहना है

- एक पेट्रोल संचालक का कहना है कि पेट्रोल पंप पर टैंकर वाले नहीं आ रहे। वे हड़ताल पर हैं। ऐसे में पेट्रोल टैंक खाली हो चुके हैं।

इनका कहना है
शहर में पेट्रोल महंगा बिकने के मामले में हम लोग पेट्रोल पंप जाकर जांच कर रहे हैं लापरवाही मिलेगी उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

- मीणा मालाकार, जिला आपूर्ति नियंत्रक

यहां करें शिकायत

कई जगह पेट्रोल के दाम बढ़ाने या कम देने की शिकायत भी मिलना शुरू हो गई। यदि पेट्रोल कम मिलता है या ज्यादा कीमत वसूली जा रही है तो उपभोक्ता भोपाल जिला कलेक्टर कार्यालय के नंबर 0755254 0494 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें :IMD का अलर्ट जनवरी में हाड़ कंपकंपाने वाली ठंड के लिए रहें तैयार, टूटेगा 10 साल का रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें : दूसरे दिन भी ड्राइवरों की हड़ताल जारी, मंगलवार की सुबह भी बेबस, लाचार दिखी आम जिंदगी, पूरे मध्यप्रदेश में हालात बदतर