ऐसे बढ़ा वैट
पेट्रोल में पहले 28 फीसदी वैट था अब 33 फीसदी हो गया है। वहीं, डीजल में 18 फीसदी से 23 फीसदी हो गया है। जबकि शराब पर 5 से बढ़कर 10 फीसदी वैट हो गया है। पेट्रोल 2.91 रुपए बढ़ा है। अब पेट्रोल 81.15 रुपए और डीजल में 2.86 रुपए बढ़ा जिस कारण अब प्रदेश में डीजल की कीमत 72.51 रुपए हो गया है। भोपाल में पेट्रोल 2.91 रु. और डीजल 2.86 रु./ लीटर रु. महंगा हो गया है। वहीं, इंदौर में पेट्रोल 3.26 रु. और डीजल 3.14 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है।