13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज मिली राहत, घटे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी हैं कीमतें

petrol diesel price today जानिए मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल-डीजल के दाम ...।

3 min read
Google source verification
02_petrol.png

petrol diesel price today

भोपाल। आज सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel Price) दोनों ईंधनों के दाम में कटौती की। इससे पहले लगातार 15 दिनों तक पेट्रोल-डीजल के दाम (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ था। वहीं बात अंतर्राष्ट्रीय बाजार की करें तो दुनिया में कच्चे तेल के सबसे बड़े ग्राहक, अमेरिका में क्रूड ऑयल इंवेंट्री (Crude Oil Inventory) घट गई है।

इसी के साथ वहां पेट्रोलियम पदार्थों के खपत (Stonger Demand of Petroleum Goods) में भी तेजी आ रही है। इसी वजह से कल कच्चे तेल के अंतर्राष्ट्रीय बाजार (International Crude Oil Market) में कल करीब 5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।

आज के ताजा भाव जानने के लिए यहां करें क्लिक

जानिए क्या है भोपाल का रेट

मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 15 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.41 रुपये लीटर और डीजल 88.98 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।

कई हफ्तों से कच्चे तेल में कमजोरी दिख रही है। कच्चे तेल की कीमत 71 डॉलर प्रति बैरल की ऊंचाई से गिरकर 63 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है। इसके पहले फरवरी में पेट्रोल-डीजल 16 बार महंगा हुआ था।

मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम

petrol diesel price today 15 april 2021



































शहरपेट्रोलडीजल
भोपाल

98.4188.98
इंदौर98.5089.08
उज्जैन

98.7889.34
जबलपुर

98.4689.04
ग्वालियर98.3888.95


जानिए बाकी राजधानियों के हाल

petrol diesel price in capital city



































शहरपेट्रोलडीजल
दिल्ली

90.4080.73
मुंबई

96.8287.81
चेन्नै92.4385.73
कोलकाता

90.6283.61
बेंगलुरु93.4385.60

जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट

petrol diesel price in bhopal





























DatePetrol ( / litre)
14 Apr 2021

98.56
13 Apr 202198.56
12 Apr 2021

98.56
11 Apr 2021

98.56
10 Apr 202198.56

रोज होता है कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

एक मैसेज से जानिए आज के दाम

अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।