
Petrol Diesel Price Today Delhi Kolkata Mumbai Chennai 29th April 2021
भोपाल। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम (Petrol diesel Price today) में गिरावट बनी हुई है। इधर डोमेस्टिक मार्केट में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (Oil marketing companies (OMCs) ने लागातर आठवें दिन पेट्रोल - डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इसके पहले तेल की कीमतों में कटौती की गई थी।
आज शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर रहे। कंपनियों ने बीते गुरुवार को दाम घटाए थे। तब सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में 16 पैसे और डीजल के रेट में 16 पैसे तक कम किये। आज दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.40 रुपये, जबकि डीजल का दाम 80.73 रुपये है। वहीं, मुंबई में पेट्रोल की कीमत 96.83 रुपये व डीजल की कीमत 88.81 रुपये प्रति लीटर हो रहा।
जानिए क्या है भोपाल का रेट
मार्च के महीने में मध्यप्रदेश ( madhya pradesh ) में कम हुए पेट्रोल के दामों (price of petrol and diesel) से आम आदमी को बड़ी राहत मिली थी हालांकि आज 23 अप्रैल को राजधानी भोपाल में पेट्रोल 98.41 रुपये लीटर और डीजल 88.98 रुपये लीटर के करीब बिक रहा है।
24 और 25 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल सस्ता हुआ था। इसके के बाद होली के अगले दिन यानी 30 मार्च को एक बार फिर इनकी कीमतों में कटौती देखने को मिली। इन तीन दिनों में कुल मिलाकर पेट्रोल और डीज़ल के दाम क्रमश: 60 पैसे और 61 पैसे प्रति लीटर तक कम हुए थे।
मध्यप्रदेश के पांच बड़े शहरों के दाम
petrol diesel price today 23 april 2021
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| भोपाल | 98.41 | 88.98 |
| उज्जैन | 98.78 | 89.34 |
| ग्वालियर | 98.38 | 88.95 |
| जबलपुर | 98.46 | 89.04 |
| इंदौर | 98.50 | 89.08 |
जानिए बाकी राजधानियों के हाल
petrol diesel price in capital city
| शहर | पेट्रोल | डीजल |
| दिल्ली | 90.40 | 80.73 |
| मुंबई | 96.83 | 87.81 |
| चेन्नै | 92.43 | 85.75 |
| कोलकाता | 90.62 | 83.61 |
| बेंगलुरु | 93.43 | 85.60 |
जानिए भोपाल में बीते 5 दिनों के रेट
petrol diesel price in bhopal
| Date | Petrol ( / litre) |
| 22 Apr 2021 | 98.39 |
| 21 Apr 2021 | 98.39 |
| 20 Apr 2021 | 98.39 |
| 19 Apr 2021 | 98.39 |
| 18 Apr 2021 | 98.39 |
रोज होता है कीमतों में बदलाव
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव रोजाना सुबह 6 बजे होता है। सुबह 6 बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
एक मैसेज से जानिए आज के दाम
अगर आप घर बैठे पेट्रोल के भाव जानना चाहते हैं तो आप भी अपने मोबाइल से एक एसएमएस भेजकर अपने शहर के भावों को पता कर सकते हैं। इंडियन ऑयल के पंपों के दाम के लिए RSP के साथ अपने शहर का कोड टाइप कर 9224992249 नंबर पर SMS भेज दें। शहर का कोड आईओसीएल (iocl) की वेबसाइट पर भी देख सकते हैं। इनके अलावा BPCL के पंपों पर जाने वाले कस्टमर RSP लिखकर 9223112222 और एचपीसीएल के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।
Updated on:
23 Apr 2021 01:48 pm
Published on:
23 Apr 2021 01:25 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
