1 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Big Breaking: मध्यप्रदेश में हाहाकार, 108 से सीधे 160 रुपए लीटर हुआ पेट्रोल

मध्य प्रदेश में केंद्र सरकार के 'हिट एंड रन' के नए कानून के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। नए साल का पहला दिन है लोग जश्न के मूड में हैं, लेकिन प्रदेशभर में ट्रक और बसों की हड़ताल से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति ये है कि कई शहरों में पेट्रोल पंप खाली हो चुके हैं...इसके साथ ही अब यहां कई पेट्रोल पंप संचालकों ने उपभोक्ताओं की जेब पर डाका डालना शुरू कर दिया है।

3 min read
Google source verification
petrol_price_hike_in_mp_due_to_hit_and_run_act_transporters_strike_in_mp.jpg

पेट्रोल टैंकर चालकों ने किया स्टेयरिंग लॉक हिट एंड रन के नए कानून के विरोध में ट्रक-टैंकरों के ड्राइवरों की हड़ताल से मध्यप्रदेश में पेट्रोल को लेकर मारामारी शुरू हो गई है। पेट्रोल की किल्लत के बीच कई पंप संचालकों ने मनमानी कीमतों पर पेट्रोल बेचना शुरू कर दिया है। सोमवार सुबह तक 108 रुपए में बिकने वाला पेट्रोल आज 160 रुपए लीटर बिक रहा है।

मध्य प्रदेश में केेंद्र सरकार के 'हिट एंड रन' के नए कानून के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। नए साल का पहला दिन है लोग जश्न के मूड में हैं, लेकिन प्रदेशभर में ट्रक और बसों की हड़ताल से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। स्थिति ये है कि कई शहरों में पेट्रोल पंप खाली हो चुके हैं। डीजल की किल्लत शुरू हो चुकी है। रविवार देर रात से शुरू हुई बसों और ट्रक ड्राइवरों की इस हड़ताल के बाद यात्री बसों का इंतजार कर रहे हैं। इस उम्मीद में हैं कि कब बस आए और कब वे घर लौटें। हमेशा सवारियों के इंतजार में रहने वाले ऑटो चालक भी सवारियों को नहीं ले जा रहे हैं। यहां पढ़ें क्या है ये केंद्र सरकार का ये नया मोटर व्हीकल हिट एंड रन एक्ट और प्रदेशव्यापी ट्रांसपोर्टर हड़ताल कैसे बढ़ा रही लोगों की मुश्किलें...

पेट्रोल भरवाने पहुंचे जरूरतमंदों ने सुनाया हाल

1. पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने पहुंचे रामस्वरूप का कहना है कि उन्होंने 108 रुपए के बजाय 160 रुपए लीटर पेट्रोल भरवाया है। जब रामस्वरूप से पूछा गया कि क्या उन्हें पेट्रोल की कीमतें बढऩे की खबर पढ़ी या सुनी है, तो इसके जवाब में उनका कहना था कि कहीं खबर नहीं है। वहीं उन्होंने इतना महंगा पेट्रोल सिर्फ इसलिए भरवाया कि उन्हें जरूरी काम निपटाना था। रामस्वरूप का कहना था कि उन्होंने पेट्रोल पंप पर जब महंगे पेट्रोल बेचने की बात का विरोध किया तो उनका कहना था कि पेट्रोल कम है और टैंकर नहीं आ रहे हैं। इसलिए पेट्रोल के रेट बढ़ाए हैं।

2. रोहित नगर फेस वन निवासी जब पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल भरवाने के बाद जैसे ही उन्होंने 160 रुपए पर लीटर सुना तो वे चौंक गए। लेकिन अब वे पेट्रोल भरवा चुके थे, उन्होंने पेट्रोल पंप संचालक से बात की तो पता चला कि पेट्रोल नहीं है और पेट्रोल टैंकर पंप नहीं आ रहे हैं। हड़ताल के कारण वे परेशान हो रहे हैं।

यहां खड़े हैं पेट्रोल टैंकर

हड़ताल के चलते मध्य प्रदेश के भौंरी और बकानिया के ऑयल डिपो पर पेट्रोल टैंकर खड़े नजर आ रहे हैं। यहां करीब 200 से ज्यादा टैंकर चालकों ने स्टेयरिंग लॉक कर दिए हैं और चले गए हैं।

पेट्रोल संचालकों का कहना है

एक पेट्रोल संचालक का कहना है कि पेट्रोल पंप पर टैंकर वाले नहीं आ रहे। वे हड़ताल पर हैं। ऐसे में पेट्रोल टैंक खाली हो चुके हैं।

इनका कहना है

शहर में पेट्रोल महंगा बिकने के मामले में हम लोग पेट्रोल पंप जाकर जांच कर रहे हैं लापरवाही मिलेगी उसे पर कार्रवाई की जाएगी।

- मीणा मालाकार, जिला आपूर्ति नियंत्रक

यहां जानें क्या है ये हिट एंड रन कानून

हिट एंड रन केस को लेकर पहले से कानून है लेकिन अब केंद्र सरकार नया कानून लेकर आई है। अभी तक हिट एंड रन में ड्राइवर की थाने से जमानत हो जाती है साथ ही दो साल की सजा का प्रावधान भी है। लेकिन अब इसमें वाहन चलाने वाले ड्राइवरों को अधिकतम 10 साल की सजा होगी, इसके साथ ही 7 लाख जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया है। इस कानून के लागू होने के बाद से कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।