
शहर के खाटू श्याम मंदिरों में अनुष्ठान और फाग उत्सव
टीला जमालपुरा. इन दिनों शहर में खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली जा रही है। इसी के तहत बुधवार को टीला जमालपुरा शीतला माता मंदिर से निशान यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु ध्वज लेकर शामिल हुए और खाटू श्याम के जयकारे लगाए। विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए यह यात्रा खाटू श्याम मंदिर हनुमान मंदिर परिसर सिंधी कॉलोनी पहुंची। यहां ध्वज अर्पित की गई। इस मौके पर विशेष पूजा अर्चना की गई। कार्यक्रम में महंत अनिलानंद, मनोज राठौर, सोहन राठौर, वरुण गुप्ता, शैलेश साहू सहित अनेक लोग मौजूद थे।
वैष्णाधाम मंदिर में भजन संध्या
टीन शेड. मां वैष्णोधाम आदर्श नौ दुर्गा मंदिर परिसर के खाटू श्याम मंदिर में दो दिवसीय फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत बुधवार को मंदिर में सुबह खाटू श्याम का अभिषेक किया गया, इसके बाद नया बागा अर्पित किया गया। इस दौरान फूल बंगला सजाया गया और आकर्षक श्रृंगार हुआ। मंदिर में ज्योत जलाई गई और भजन संध्या का आयोजन हुआ। मंदिर के व्यवस्थापक पं. चंद्रशेखर तिवारी ने बताया कि मंदिर में हर माह एकादशी पर विशेष आयोजन किया जाता है।
काली बाड़ी में लगेगा फाग मेला
टीटी नगर. बंगाली एसोसिएशन कालीबाड़ी टीटी नगर की ओर से 23 और 24 मार्च को दिवसीय फाग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर फाग मेला भी लगेगा। इसमें विभिन्न राज्यों के वस्त्र, मिठाईयों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य सहित अन्य प्रस्तुतियां होगी। एसोसिएशन के सलिल चटर्जी ने बताया कि मेला दोनों दिन शाम 4 से रात्रि 10 बजे तक शहरवासियों के लिए खुला रहेगा।
शहीद दिवस पर युवा निकालेंगे शहीद सम्मान यात्रा
टीटी नगर. शहीद दिवस पर 23 मार्च को जय हिंद सेना के युवाओं द्वारा शहर में शहीद सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल होंगे। इसे लेकर जय हिंद सेना की एक बैठक सेना के साउथ टीटी नगर कार्यालय में आयोजित की गई। अरुण पांडे ने बताया कि यह यात्रा अटल पथ से प्रारंभ होगी जो विभिन्न मार्गों से होते हुए भारतमाता चौराहा भदभदा पहुंचेगी। यहां अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के चित्र पर माल्यार्पण कर शहादत को याद किया जाएगा। इस मौके पर युवा सभा होगी, जिसमें युवा राष्ट्र सेवा का संकल्प लेंगे। बैठक में पीयूष रायकवार, आदित्य मिश्रा सहित अनेक लोग मौजूद थे।
Published on:
20 Mar 2024 10:21 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
