18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राम भक्तों के लिए बड़ा ऐलान, फ्री में फ्लाइट से अयोध्या की यात्रा कराएगी सरकार

मध्य प्रदेश सरकार की ओर से तीर्थयात्रियों को फ्री में हवाई जहाज से अयोध्या ले जाया जाएगा।

2 min read
Google source verification
news

राम भक्तों के लिए बड़ा ऐलान, फ्री में फ्लाइट से अयोध्या की यात्रा कराएगी सरकार

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। इसके बाद राम भक्तों के लिए श्री राम का दरबार खोल दिया जाएगा। एक राम भक्तों में उस दिन को लेकर खासा उत्साह है तो वहीं देश के साथ साथ प्रदेशों की सरकारें भी श्री राम के भक्तों के लिए सुविधाओं कें भंडार खोल रही हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। सरकार की ओर से प्रदेश के तीर्थयात्रियों को फ्री में हवाई जहाज से अयोध्या ले जाया जाएगा।

इस संबंध में संस्कृति और धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी का कहना है कि श्री राम मंदिर के लोकार्पण के बाद जब राम भक्तों के लिए मंदिर के कपाट सार्वजनिक हो जाएंगे तभी से इन फ्री यात्राएं शुरू की जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी तीर्थ दर्शन योजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को देश के धार्मिक स्थलों के दर्शन कराना है। अब उन्हें और अधिक सुविधा प्रदान करते हुए योजना के तहत वृद्धजनों को फ्री हवाई यात्रा के जरिए अयोध्या के दर्शन कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- रामलला प्राण प्रतिष्ठा के दिन अपने बच्चे की डिलीवरी कराना चाहती हैं कई गर्भवती महिलाएं, ये है कारण


राम वन गमन पथ की भी तैयारी

राज्य मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने कहा कि अयोध्या से लेकर लंका तक जिन रास्तों पर भगवान राम लक्ष्मण और माता सीता ने वनवास के दौरान यात्रा की थी। इसमें मध्य प्रदेश का एक खास स्थान है। पिछली सरकारों ने बार-बार इसे चिन्हित कर विकसित करने के लिए योजनाएं बनाईं थी, लेकिन इस दिशा में कोई सार्थक पहल नहीं की गई थी, लेकिन अब प्रदेश की मोहन सरकार इसे सार्थक करने जा रही है।


कांग्रेस पर हमला

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए लोधी ने कहा कि 2018 में राम वन पथ गमन को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने बजट में महज एक हजार रुपए का प्रावधान रखा था। कांग्रेस ने राम के लिए कभी काम नहीं किया। कांग्रेस का राम वन गमन पथ के लिए काम करने का दावा करना बेमानी है। उन्होंने बताया कि फरवरी में आने वाले बजट सत्र में राम वन गमन पथ के लिए विशेष बजट लाने की योजना है।


हर घर दीवाली मनाने की तैयारी

22 जनवरी को अयोध्या में रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने जा रही है, जिसे लेकर प्रदेशभर के मठ - मंदिरों की साफ - सफाई और रामलीला जैसे धार्मिक कार्यक्रम किए जा रहे हैं। इस संबंध में प्रदेश के सभी कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए बाकायदा नोडल अधिकारी नियुक्त कर जिलेभर के मठ-मंदिर और धार्मिक स्थलों की साफ सफाई के साथ स्वच्छता पखवाड़ा चल रहा है। विभिन्न स्थलों में नाटक मंडली और कलाकारों द्वारा राम धुन कीर्तन, रामलीला, अखंड रामायण के मंचन कार्यक्रम चल रहे हैं।