
वन विहार नेशनल पार्क
भोपाल. वन विहार नेशनल पार्क में अब प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग जाएगा। कई बार पर्यटक अपने साथ लाए सामानों का कचरा वन विहार परिसर में ही छोड़ जाते है। इस कचरे को जानवर खा लेते हैं और बीमार पड़ रहे हैं। इसी से निबटने के लिए अब विहार में सख्ती बरती जा रही है। पर्यटक अपने साथ प्लास्टिक की पानी की बॉटल व अन्य खाद्य सामग्री नहीं ले जा पाएंगे। पानी के लिए अंदर ही व्य्वस्था की जाएगी। इसके लिए करीब 45 हजार की लागत से वॉटर एटीएम लगेंगे। इनमें फिल्टर पानी आएगा।
शुरूआत में दो जगह लगेंगे
शुरूआत में अभी वॉटर एटीएम दो जगह प्रस्तावित है। पहला गेट नंबर एक पर लगेगा। दूसरा स्नेक पार्क के पास लगेगा। वॉटर एटीएम में कॉइन डालने पर पानी निकता है।
पानी की कीमत
500 मिलीलीटर - 2 रूपए
1 लीटर - 5 रूपए
(अभी ये कीमत प्रस्तावित है।)
गेट पर ही जमा होगा आपका प्लास्टिक सामान
वन विहार में एंट्री गेट पर ही प्लास्टिक की बॉटल, पॉलिथीन और अन्य सामग्री जमा कर ली जाएगी। पानी के लिए बॉटल दी जाएगी। इसके लिए 100 रूपए जमा करने होंगे। ये बॉटल पर्यटक घूमने के दौरान अपने साथ रख सकते हैं और वापसी में जमा कर अपने पैसे वापस प्राप्त कर पाएंगे। अगर पर्यटक चाहे तो वे इसे अपने साथ भी ले जा पाएंगे। लेकिन उन्हें 100 रूपए वापस नहीं मिलेंगे।
वन मंत्री ने की थी घोषणा
वन मंत्री डॉ. विजय शाह ने वन्य-प्राणी सप्ताह में वन विभाग के सभी नेशनल पार्क में प्लास्टिक बोतल और थैलियों पर एक जनवरी 2023 से प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। इसकी जगह वाटर एटीएम लगाने के निर्देश दिए थे। इसके साथ ही पार्क में खाद्य सामग्री आदि की थैलियां ले जाने पर भी प्रतिबंध लगाने के लिए कहा था।
वन विहार में प्लास्टिक के कारण वन्यप्राणियों और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। इसीलिए वॉटर एटीएम का प्रस्ताव लेकर आए हैं। इस पर लगभग काम पूरा हो गया है। जल्द ही ये शुरू हो जाएगा।
- पद्मप्रिया बालाकृष्णन, डायरेक्टर, वन विहार नेशनल पार्क
Published on:
18 Jan 2023 09:08 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
