
ज्यादा वीडियो गेम्स खेलेंगे तो नहीं मिलेगी नौकरी, दिमाग पर पड़ेगा उल्टा असर
अब बच्चे मैदान में खेलने की अपेक्षा दिन रात मोबाइल या टीवी पर वीडियो गेम्स खेलते नजर आते हैं, लगातार गेम्स खेलते रहने के कारण उनकी लत लग जाती है और वे चाह कर भी इस आदत को छोड़ नहीं पाते हैं, गेम्स खेलने की इसी लत के कारण उनका पढ़ाई या अन्य चीजों में मन नहीं लगता है, बस उन्हें गेम्स में ही मजा आता है, लेकिन उनकी इस लत के कारण उनका वर्तमान ही नहीं बल्कि भविष्य भी खराब हो जाता है, ये हम नहीं कह रहे हैं, ये एक रिसर्च से क्लियर हो गया है, इसलिए अगर आपके बच्चे भी ऑनलाइन, ऑफलाइन मोबाइल या वीडियो गेम्स में दिनरात खेलते हैं, तो उनकी आदत धीरे-धीरे छुड़वा दें, ताकि आपको बाद में किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
मध्यप्रदेश में ऐसे बच्चों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है, जो फिजिकल रूप से कोई गेम्स नहीं खेलते हैं, बल्कि मोबाइल या टीवी पर दिनरात गेम्स खेलते हैं, इस कारण वे फिजिकल रूप से भी फिट नहीं रहते हैं, इसी कारण उनका दिमाग भी कई बार गेम्स की तरह ही चलता है, वे पढऩे लिखने में कमजोर हो जाते हैं, जिससे उन्हें भविष्य में अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती या नौकरी नहीं भी मिल पाता है, जिससे उनका भ्विष्य खराब होने का भय बना रहता है। आईये जानते हैं ऐसा क्या होता है।
मनोवैज्ञानिक फिलिप जिबार्डो कहते हैं कि गेमिंग की लत से आपकी जिंदगी पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने अपने बेटे का उदाहरण देते हुए कहा, मेरे बेटे को गेमिंग की ऐसी लत लगी कि वो पूरी रात गेम खेलता रहता था। वो पढ़ाई तथा दूसरा कोई काम नहीं करता था। उसके मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा। गेमिंग आपको निष्क्रिय बना देता है। आप ना कसरत करते हैं,ना पढ़ते-लिखते हैं, ना ही अपने परिवार संग समय बिताते हैं।
यदि आप अपना ज्यादा समय वीडियो या ऑनलाइन गेम्स खेलने में बिताते हैं तो सावधान हो जाइए, अमरीका में किए गए एक शोध के मुताबिक, ज्यादा वीडियो गेम्स युवाओं के करियर पर बुरा असर डाल सकता है। इसके तहत, यदि आप जरूरत से ज्यादा वीडियो गेम्स खेलेंगे तो इससे आपके भविष्य में बेरोजगार रहने की संभावना ज्यादा बढ़ सकती है।
कई भावनाओं से गुजरते हैं युवा
उन्होंने कहा, जीटीए जैसे कई गेम्स बेहद हिंसक हैं। ऐसे गेम्स खेलने वाले युवा कई भावनाओं से गुजरते हैं, इसमें गुस्सा, खुशी, दुख, अपराधबोध शामिल हैं। उन्हें तुरंत कई फैसले लेने पड़ते हैं। इसका असर उनके दिमाग पर पड़ता है। वे इसे ही असल दुनिया मान लेते हैं।
Published on:
02 Aug 2023 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
