17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के ‘संगठन पर्व-2019’ की शुरुआत, इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके आप बन सकते हैं सदस्य

2 करोड़ 20 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। अमित शाह की जगह शिवराज सिंह चौहान इस बार सदस्यता अभियान के संयोजक हैं। भाजपा का सदस्य बनने के लिए 8980808080 पर मिस कॉल कर सकते हैं।

2 min read
Google source verification

भोपाल

image

Pawan Tiwari

Jul 06, 2019

bjp

भाजपा के 'संगठन पर्व-2019' की शुरुआत, इस नंबर पर मिस्ड कॉल करके आप बन सकते हैं सदस्य

भोपाल.भाजपा ( BJP ) आज से अपने सदस्यता अभियान ( BJP membership drive ) की शुरुआत कर रही है। इस बार सदस्यता अभियान का नेतृत्व मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ) कर रहे हैं। इस मौके पर शिवराज सिंह चौहान ने एक ब्लॉग भी लिखा है। उन्होंने लिखा है- अखंड भारत के लिए अपने प्राण की आहुति देने वाले जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर सादर नमन। आपने जिस संगठन की स्थापना की, आज वह भारतीय जनता पार्टी के रूप में विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी बन चुकी है। 11 करोड़ सदस्य संख्या वाले इस विशाल परिवार में 2 करोड़ 20 लाख नए सदस्यों को जोड़ने के लिए आपके चरणों में प्रणाम करते हुए हम सब आज से सदस्यता अभियान देश के कोने-कोने में प्रारंभ कर रहे हैं।

भारत निर्माण करना होगा
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- संगठन पर्व - सदस्यता अभियान 2019 का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( PM Narendra Modi ) बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी से, राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) सिमसाबाद (तेलंगाना) से, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ( rajnath singh ) जयपुर और नितिन गडकरी नागपुर में करेंगे। डॉ. मुखर्जी मानते थे कि सांस्कृतिक दृष्टि से हम सब भारतीय एक हैं। हममें कोई अन्तर नहीं है। हम सब एक ही रक्त के हैं। एक ही भाषा, एक ही संस्कृति और एक ही हमारी विरासत है। हम सभी मां भारती की संताने हैं। नए भारत के निर्माण के लिए हम सभी को एक साथ आकर एकजुट होकर संकल्प लेना होगा और डॉक्टर मुखर्जी के सपनों के भारत निर्माण करना होगा।

इसे भी पढ़ें- हार पर शिवराज बोले- सिंहस्थ के बाद बदल जाती है सत्ता: कांग्रेसी ही गिरा देंगे कमलनाथ की सरकार

भाजपा में साधारण कार्यकर्ता शीर्ष तक पहुंता है
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- इस भगीरथ प्रयास को मूर्त रूप देने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान में जुट जाना है। हमारा हर कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी का स्तंभ है। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह या खुद मैं भी, हम सभी एक कार्यकर्ता हैं। भारतीय जनता पार्टी ही है, जहां कोई भी साधारण कार्यकर्ता देश के शीर्ष पद तक पहुंच सकता है। हमारा हर कार्यकर्ता देश की सेवा के लिए समर्पित और संकल्पित है।

11 अगस्त तक चलेगा सदस्यता कार्यक्रम
सदस्यता अभियान दिनांक 6 जुलाई से 11 अगस्त तक जारी रहेगा। सदस्यता ऑनलाइन, मोबाइल फोन द्वारा 8980808080 पर निःशुल्क मिस्ड कॉल अथवा सदस्यता पत्रक के जरिए ली जा सकती है। आइए, हम सब मिलकर सदस्यता अभियान में प्रण-प्राण से जुट जाएं और 2 करोड़ 20 लाख नए सदस्यों को जोड़ने का निर्धारित लक्ष्य पूरा करें। भारतीय जनता पार्टी एक परिवार है, जिसमें सभी कार्यकर्ता एक समान हैं और देश की सेवा के लिए समर्पित हैं। यह परिवार जितना बड़ा होगा, डॉक्टर मुखर्जी के सपनों को साकार करने का संकल्प भी उतना ही दृढ़ होता जाएगा।

हरियाणा से शिवराज करेंगे शुरुआत
शिवराज सिंह चौहान हरियाणा की धरती से "संगठन पर्व" 2019 सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। शिवराज सिंह भाजपा के सदस्यता अभिनयान के राष्ट्रीय संयोजक एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं।