आपस में उलझे नेता
शिवराज सिंह चौहान ने कहा- इतना तय है कि सरकार पर खतरा मंडरा रहा है। कांग्रेस में गुटबाजी है। कमल नाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) और दिग्विजय सिंह ( Digvijaya Singh ) जैसे नेता आपस में उलझे हैं। इससे साफ कि सरकार गिरेगी। ऊपर से सरकार में बैठे लोग भ्रष्टाचार में लगे हैं। कुशासन और जातिवाद बढ़ रहा है। विकास घुटने टेकने लगा है और जनता सब देख रही है।