13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भोपाल

सिंदूरी साड़ी में पहुंच रहीं हजारों महिलाएं, देखिए वीडियो

PM Modi MP Visit: नारी शक्ति को समर्पित सम्मेलन में भाजपा ने पहली बार ड्रेस कोड निर्धारित किया है। मंच के सामने शुरुआती पंक्ति में 30 हजार महिलाएं सिंदूरी साड़ी में रहेंगी।

Google source verification

PM Modi MP Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को प्रदेश में रहेंगे। वे लोकमाता देवी अहिल्या की 300वीं जयंती पर जंबूरी मैदान में महिला सशक्तीकरण महासम्मेलन में 2 लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे। नारी शक्ति को समर्पित सम्मेलन में भाजपा ने पहली बार ड्रेस कोड निर्धारित किया है। इस सम्बंध में भोपाल भाजपा जिलाध्यक्ष रविंद्र यति ने बताया कि मंच के सामने शुरुआती पंक्ति में 30 हजार महिलाएं सिंदूरी साड़ी में रहेंगी। अन्य जिलों से आने वाली महिलाएं अपने क्षेत्र की पारंपरिक वेशभूषा में रहेंगी। इसी के तहत सिंदूरी साड़ी में हजारों महिलाएं कार्यक्रम में पहुंच रही हैं। देखिए वीडियो…