5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भारत का पहला 300 रुपए का सिक्का! PM Modi एमपी में करेंगे इसका विमोचन

300th birth anniversary of Devi Ahilyabai: भोपाल में 31 मई को देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर महिला सम्मेलन होगा। पीएम मोदी देश का पहला ₹300 का स्मारक सिक्का जारी करेंगे, तैयारियां जोरों पर हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Akash Dewani

May 24, 2025

PM Modi will release it on the 300th birth anniversary of Devi Ahilyabai in bhopal on 31st May in mp news (सोर्स: ANI )

300th birth anniversary of Devi Ahilyabai: देवी अहिल्याबाई की 300वीं जयंती के मौके पर 31 मई को जंबूरी मैदान में महिला सम्मेलन होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी 300 रुपए का 'स्मारक सिक्का' जारी करेंगे। सिक्कों का संग्रहण और अध्ययन करने वाले सुधीर लुणावत ने बताया कि शुक्रवार को वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है।

ऐसा होगा अनोखा 300 रुपए का सिक्का

सुधीर के अनुसार 35 ग्राम वजनी सिक्के में चांदी की मात्रा 50% होगी। एक तरफ अहिल्या बाई का फोटो होगा। ऊपरी तरफ हिन्दी तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती लिखा होगा। बाएं और दाएं तरफ 1725-2025 लिखा होगा। दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए के प्रतीक चिह्न के साथ मूल्यवर्ग 300 लिखा होगा अशोक स्तम्भ के दाएं-बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत लिखा होगा।

सुधीर ने बताया कि यह देश-दुनिया में जारी होने वाला ऐसा पहला सिक्का होगा, जिसका मूल्यवर्ग 300 रुपए है। उधर, भाजपा ने बैठक कर निर्णय लिया है कि 2000 महिला कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम का प्रबंधन सौंपा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को ताकत से जुटने को कहा। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।