
Lok Sabha Elections 2024 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को राजधानी भोपाल में रोड- शो करने वाले है। जिसको लेकर भाजपा ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। भाजपा नेताओं ने पहले रोड- शो के लिए तीन रूट तैयार किए थे। जिसमें पहला रूट ओल्ड विधानसभा से अपेक्स सर्किल, दूसरा अशोका गार्डन अस्सी फीट रोड और तीसरा बैरागढ़ में रोड- शो का रूट देखा गया था। तीनों रूटों का पार्टी का पदाधिकारियों ने निरीक्षण भी किया, लेकिन इसके बाद ओल्ड विधानसभा वाले रूट को लगभग तय किया गया है। मोदी पहला रोड शो जबलपुर में कर चुके हैं।
● करीब 1 किमी के रोड- शो में 25 से ज्यादा बनेंगे मंच
● पुराने और नए भोपाल को साधने के लिए चुना शहर का केंद्र बिंदु
दरअसल ओल्ड विधानसभा के ठीक सामने लाल बाहदुर शास्त्री की प्रतिमा से रोड- शो की शुरूआत कर रोशनपुरा होते हुए अपेक्स सर्किल तक ले जाने का प्लान तय किया गया है। दरअसल इसके पीछे का कारण है कि ये क्षेत्र इलाका शहर का केंद्र बिंदू है। और इस इलाके पर रोड- शो करने से पुराने और नए भोपाल दोनों को एक साथ साधा लिया जाएगा। पूरे रूट की बात करें तो करीब 1 किमी को रोड- शो रहेगा। जिसमें पग- पग पर 25 से ज्यादा मंच लगवाकर पीएम मोदी का जगह- जगह स्वागत करवाया जाएगा।
-दूसरे चरण 26 अप्रैल को टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद और बैतूल मतदान होगा।
-तीसरे चरण 7 मई को मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ में वोटिंग होगी।
-चौथे चरण 13 मई को देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगोन और खंडवा में मतदान किया जाएगा।
Published on:
21 Apr 2024 12:02 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
