31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भोपाल का इरानी गैंग आया पुलिस के हाथ, 13 शहरों में लूट की वारदात में नाम

जहांगीराबाद पुलिस ने देशभर में करीब 13 शहरों में 150 चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इरानी गैंग को पकड़ा है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amitabh Gunjan

•

Updated: 16 Oct 2015, 7:35 PM IST

irani gang

irani gang

(मीडिया के सामने गैंग का खुलासा किया गया)

भोपाल। जहांगीराबाद पुलिस ने देशभर में करीब 13 शहरों में 150 चेन लूट की वारदात को अंजाम देने वाले इरानी गैंग को पकड़ा है। इस गैंग में शामिल सभी लुटेरे भोपाल के रहने वाले हैं। इनके पास से चोरी की 10 मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। पकड़े गए लुटेरों को पुलिस जहांगीराबाद थाने से कंट्रोल रूम तक पैदल लेकर गई। यहां मीडिया के सामने गैंग का खुलासा किया गया।

फिल्मी स्टाइल में देते थे वारदात को अंजाम
पुलिस के मुताबिक, ये लुटेरे अलग-अलग शहरों में बाइक और चेन लूटते थे बाद में भोपाल आ जाते थे। इस गैंग ने भोपाल में भी 10 वारदात को अंजाम दिया।

ऐसे आए पकड़ में
जहांगीराबाद सीएसपी सलीम खान ने बताया कि एक लूट के संदेश में पुलिस को सूचना मिली थी कि मुरतुर्जा उर्फ दामद पुत्र बाबर अली(30) संजय नगर, इरान डेरा, रेलवे स्टेशन की गतिविधियां संदिग्ध हैं। बाद में जब उसे पकड़ा गया, तो उसने अपने साथियों के नाम उजागर कर दिए।

बकौल मर्तुजा, गैंग में शादाब(23), हैदर अली(19), गुफरान कुरैशी(19) और राजा अली(19) शामिल हैं। पूछताछ में इन्होंने विजयवाड़ा, विशाखापट्नम, चैन्नई, हैदराबाद, दिल्ली, मैसूर, सिकंदराबाद, बैंगलुरू, कोयंबाटूर, मदुरई और भोपाल के नाम उजागर किए हैं।