
भोपाल। प्रदेश के पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के मेधावी बच्चों की ट्यूशन फीस पुलिस मुख्यालय भरेगा। पीएचक्यू ने नई शिक्षा निधि नियमावली जारी की है। इसके तहत मेडिकल, इंजीनियरिंग या आईआईटी पढ़ने वाले सिपाहियों से एडीशनल एसपी तक के बच्चों की ट्यूशन फीस व भुगतान पुलिस कल्याण निधि किया जाएगा। इसमें निजी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र भी शामिल रहेंगे।
दिवंगतों के बच्चों को भी मिलेगा लाभ
ऐसे दिवंगत पुलिस अधिकारी या कर्मचारी जिन्हें असाधाराण परिवार पेशन मिलती है,उनके बच्चों को भी पात्रता अनुसार ट्यूशन फीस दी जाएगी। बाल आरक्षक स्वयं के वयस्क होने तक शिक्षा निधि से पत्रतानुसार ट्यूशन फीस प्रतिपूर्ति का लाभ ले के सकता है।
ऐसे दी जाएगी फीस
अफसरों और पुलिसकर्मियों के 11वीं और 12 वीं में पढ़ रहे बच्चों को परीक्षा में 60 से 84 फीसदी अंक आने पर 2500 रुपए और 85 फीसदी से ज्यादा अंक आने पर 4000 रुपए सालाना दिए जाएंगे। 12वीं कक्षा पास करने के बाद ग्रैजुएशन,पीजी या डिप्लोमा कोर्स करने पर 60 फीसदी से ज्यादा नंबर पर सरकारी या निजी संस्थान निर्धारित ट्यूशन फीस दी जाएगी। यह राशि 75000 रुपए तक सालाना हो सकती है।
देश में पुलिस कर्मियों को अपने बच्चों को पढ़ाने में भारी भरकम फीस देनी पड़ती थी, एसे में उन पर अतरिक्त मानसिक दबाब रहता था पहले से ही अपनी घंटो ड्यूटी को लेकर मानसिक दबाब झेलते पुलिस कर्मियों को पीएचक्यू के नये शिक्षा निधि नियम लागू से राहत जरूर मिलती दिखाई दे रही है।
Published on:
16 Jun 2020 09:20 am
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
