scriptदिग्विजय के खिलाफ शिवराज को उतारने पर विचार, फैसला आज | Political Drama | Patrika News
भोपाल

दिग्विजय के खिलाफ शिवराज को उतारने पर विचार, फैसला आज

सियासी ड्रामा: लोकसभा चुनाव में हॉट सीट बना भोपाल

भोपालMar 25, 2019 / 01:39 am

Pushpam Kumar

Digvijay-Shivraj

Digvijay-Shivraj

भोपाल. भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी के बाद भाजपा उनके खिलाफ मजबूत चेहरा सामने ला सकती है। दिग्विजय के खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मैदान में उतारने पर भी भाजपा में संभावना टटोली जा रही है। शिवराज और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राकेश सिंह के बीच रविवार को हुई लंबी चर्चा को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में सोमवार को इस पर चर्चा हो सकती है। भोपाल भाजपा की परंपरागत सीट रही है। दिग्विजय की उम्मीदवारी के बाद भाजपा में उनके खिलाफ सशक्त उम्मीदवार खड़ा करने का दबाव बढ़ गया है।
शिवराज ने मीडिया से इतना ही कहा, पार्टी जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लडऩे को तैयार हूं। उन्होंने दिग्विजय को ‘बंटाढार रिटन्र्सÓ कहते हुए भोपाल सीट पर अपनी पार्टी की जीत का दावा किया। उन्होंने कहा कि वे बदले की भावना से नहीं, मिशन के लिए राजनीति कर रहे हैं। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि भोपाल से अगर शिवराज चुनाव लड़ेंगे तो वे भी हार जाएंगे। उन्होंने भोपाल में दिग्विजय की जीत के समीकरण भी बताए।

मंत्री ने पिता के पक्ष में संभाली कमान
न गरीय प्रशासन मंत्री जयवद्र्धन सिंह ने अपने पिता के पक्ष में मोर्चा संभाल लिया है। जयवद्र्धन ने रविवार को ट्वीट में लिखा, अगर फलक को जिद है बिजलियां गिराने की, तो हमें भी जिद है वहीं पर आशियां बनाने की, सर्वत्र दिग्विजय, सर्वदा दिग्विजय। कुछ देर बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया कि ये भाजपा को खुली चुनौती है। कांग्रेस में उनके ट्वीट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। वहीं, प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष गोविंद गोयल ने शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की। उनकी निर्दलीय चुनाव लडऩे को लेकर कयास शुरू हो गए हैं। हालांकि, गोयल ने कहा, वे पार्टी आलाकमान के फैसले के साथ हैं और भोपाल सीट जीतेंगे। दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह की पत्नी रुबीना शर्मा सिंह ने गोयल और शिवराज की इस मुलाकात पर ट्वीट किया कि सारी चीजें स्पष्टहैं। संभवत: वे अपने मेंटर के लिए कुछ फिक्सिंग करने गए थे।

ग्वालियर से उतर सकती हैं प्रियदर्शिनी
कमलनाथ ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सुझाव दिया है कि वे गुना से चुनाव लड़ें व पत्नी प्रियदर्शिनी राजे सिंधिया को ग्वालियर से उतारें। ग्वालियर कांग्रेस कमेटी ने प्रियदर्शिनी को चुनाव लड़ाने का प्रस्ताव पास किया है। इस प्रस्ताव पर मंत्री इमरती देवी, लाखन सिंह और प्रद्युम्न सिंह तोमर तथा विधायक मुन्नालाल गोयल और प्रवीण पाठक ने हस्ताक्षर किए। इसे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को भेजा जाएगा।

कांग्रेस ने अभिषेक को दिया ऑफर
कांग्रेस ने नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव के पुत्र अभिषेक को सागर या दमोह से टिकट देने की पेशकश की है। गोपाल भार्गव ने मीडिया से कहा, मैंने अभिषेक को समझाया है कि धैर्य की जरूरत है। भाजपा में ही बहुत मौके मिलेंगे।

Home / Bhopal / दिग्विजय के खिलाफ शिवराज को उतारने पर विचार, फैसला आज

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो