
भोपाल। शहर के पावर लिफ्टिर मुकेश त्रिपाठी ने एशियन चैम्पियनशिप के स्कॉट इवेन्ट में 325 किलोग्राम वजन उठाकर भारत को कांस्य पदक दिलाया। चैम्पियनशिप में मुकेश त्रिपाठी ने ओवर ऑल पांचवां स्थान हासिल किया। उन्होंने कुल 797.5 किलोग्राम वजन उठाया। राजस्थान के उदयपुर में 1 से 6 मई तक आयोजित इस चैम्पियनशिप में 18 देशों के 300 से अधिक पावर लिफ्टरों ने भागीदारी की। चैम्पियनशिप में पहले स्थान पर भारत, दूसरे स्थान पर फिलीपींस और तीसरे स्थान पर चाइनीज ताइपे रहा। मुकेश 2017 से मंत्रालय स्पोट्र्स क्लब भोपाल में कोच विश्वामित्र अवार्डी संजय सक्सेना के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत हैं। इससे पूर्व वे वर्ष 2013 से जबलपुर में व्हीकल हेल्थ क्लब में पावर लिफ्टिंग के गुर हासिल किए।
2013 में ऊटी के नेशनल में पहली बार जीता सोना
मुकेश ने 2013 में ऊटी में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियन में स्वर्ण पदक अर्जित किया। उन्होंने 2017 में कोयम्बटूर में हुए प्रेस इवेन्ट में स्वर्ण तथा ओवर ऑल कांस्य पदक जीता। 2018 में कोयम्बटूर में ही आयोजित जूनियर नेशनल पावर लिफ्टिंग चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक और जम्मू-कश्मीर में आयोजित ओपन नेशनल फेडरेशन कप में रजत पदक जीता। वहीं वे केरला के एलप्सी में हुए एशियन चैम्पियनशिप में भी कांस्य जीत चुके हैं।
जेवियर ग्रीन ने रेड को 20 रनों से किया पराजित
भोपाल के इंटर हाउस जेवियर क्रिकेट लीग में बुधवार को जेवियर ग्रीन ने रेड को पराजित कर दिया। जेवियर मैदान पर टॉस जीतकर जेवियर ग्रीन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 141 रन का स्कोर खड़ा किया। उसकी ओर से मंजीत ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जेवियर रेड की ओर से अजय ने तीन विकेट खिलाडिय़ों को आउट किया। जवाब में उतरी जेवियर रेड की टीम 122 रन ही बना सकी और 20 रनों से मैच हार गई। उसकी ओर से हर्ष चहार ने 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। जेवियर ग्रीन की ओर से ऋषि और आयुष ने दो-दो विकेट हासिल किए। मैच में शानदार प्रदर्शन करने के लिए हर्ष और मंजीत को संयुक्त मैन ऑफ द मैच चुना गया।
Published on:
10 May 2018 07:33 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
