12 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Madhya Pradesh Politics: प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय नहीं होंगे मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री

CM Oath Ceremony Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री की शपथ आज होगी, कैबिनेट के दूसरे सदस्यों की शपथ आने वाले सप्ताह में हो सकती है। नामों की सूची तैयार है, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व से हरी झंडी के लिए जाएगी दिल्ली। उसके बाद फिर होगा मंत्रिमंडल विस्तार
2 min read
Google source verification
Prahlad Singh Patel BJP Minister, Culture Ministry, Tourism Madhya Pradesh, Constituency Updates, Government Initiatives Heritage Conservation, Cabinet Decisions,Kailash Vijayvargiya BJP Leader, Madhya Pradesh, Political Speeches Constituency Updates, Party Meetings, Election Campaign, IndianPolitics, IndianPolitics, BJPLeader

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री के तौर पर मोहन यादव आज शपथ ले रहे हैं, उनके साथ डिप्टी सीएम बनाए गए राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा भी आज शपथ ले रहे हैं। हालांकि मंत्रिमंडल के दूसरे साथियों को अभी इंतजार करना पड़ सकता है। उन्हें अगले हफ्ते में शपथ दिलाई जा सकती है। सबसे चौंकाने वाली खबर यह है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय मंत्रिमंडल के सदस्य नहीं होंगे, वह प्रदेश सरकार में मंत्री नहीं बनेंगे। दोनों नेताओं को मुख्यमंत्री पद का दावेदार माना जा रहा था, लेकिन भाजपा ने चौंकाने वाला फैसला किया है। इसके साथ ही कई और भी बड़े चेहरों के मंत्रिमंडल से बाहर रहने की संभावना बन गई है।

खुद को दूर रखने के लिए कहा
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का मंत्रिमंडल में शामिल होना अब लगभग खत्म ही माना जा रहा है। दरअसल, दोनों नेताओं ने खुद इसकी पैरवी करते हुए पार्टी संगठन को स्पष्ट कर दिया है कि उनकी भूमिकाओं पर विचार न किया जाए। वह मध्यप्रदेश सरकार में मंत्री नहीं बनना चाहते हैं। कैलाश विजयवर्गीय ने अपनी जगह पर अपने सहयोगी और इंदौर विधानसभा दो से विधायक रमेश मैंदोला का नाम सुझाया है। रमेश का नाम आगे आने के बाद मालिनी गौड को झटका लगने की संभावना बन गई है।

जूनियर और सीनियर की परेशानी
दरअसल, दोनों नेता मुख्यमंत्री मोहन यादव से काफी सीनियर हैं। दोनों ही मुख्यमंत्री पद के दावेदार थे। प्रहलाद पटेल के यहां तो सुरक्षाकर्मी भी पहुंच गए थे, लेकिन अचानक से नाम चौंकाने वाला आया और सब कुछ बदल गया। उसके बाद दोनों नेता दिल्ली चले गए और जाने से पहले प्रदेश संगठन को स्पष्ट कर गए कि उनके नामों पर विचार न किया जाए। दरअसल, दोनों नेता मोहन यादव की कैबिनेट में काम करने को लेकर असहज थे। ऐसे में वह नहीं चाहते हैं कि अपनी भूमिका को इस स्तर तक लेकर आएं। माना जा रहा है कि कुछ और नेता भी इस तरह की पहल कर सकते हैं। जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं को मंत्रिमंडल से दूर ही रखा जाएगा। इनमें कई चौंकाने वाले नाम भी हो सकते हैं। जिन्हें अभी दावेदार माना जा रहा है, वह मंत्रिमंडल से दूर नजर आ सकते हैं।

गुजरात मॉडल नहीं होगा मध्यप्रदेश में
मध्यप्रदेश में गुजरात मॉडल पर मंत्रिमंडल बनेगा, इसको लेकर संदेह है। दरअसल, मुख्यमंत्री मोहन यादव, डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल और जगदीश देवड़ा निवर्तमान सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। जब इनकी वापसी हुई है तो फिर कई और नेताओं की वापसी होगी। लेकिन कई नामों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। सबसे महत्वपूर्ण यह है कि इस बार के चेहरों को चुनने में उन लोगों की भूमिका कमजोर हो गई है, जो इससे पहले तक सबसे मजबूत नेता के तौर पर दिखाई देते थे। फिलहाल नामों को लेकर संशय बना हुआ है।