1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नंदन पैलेस में एनएच 12 क्रिएटिव वूमन का प्री होली मिलन समारोह

डांस, मस्ती और धमाल के साथ प्री होली सेलिब्रेशन

less than 1 minute read
Google source verification

भोपाल

image

Anjali Tomar

Mar 03, 2023

122.jpg

भोपाल. होली रे होली रंगों की टोली..., होरिया में उड़े रे गुलाल..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली.... होली गीतों पर नाचती गाती और अलहड़ अदा दिखाती महिलाओं का जमावड़ा, जहां एक ओर फूलों की डेकोरेशन के साथ सेल्फी ग्रुप तो दूसरी ओर रंग बिरंगे परिधानों में महिलाओं का धमाल। होली के रंगों के साथ डांस मस्ती और धूम मचाता प्री होली सेलिब्रेशन का आयोजन किया गया शुक्रवार शाम नंदन पैलेस में। एनएच 12 क्रिएटिव वूमन द्वारा आयोजित इस सेलिब्रेशन में होली सेलिब्रेशन के साथ साथ मध्यप्रदेश भूषण शक्ति सम्मान से प्रदेश की 12 नारी शक्तियों को सम्मानित भी किया गया।

होली फाग गीतों पर डांस का तड़का
कार्यक्रम में रंगबिरंगे फूलों की सतरंगी बरसात के बीच होली फाग गीतों पर सजधज कर महिला उद्यमियों ने रैंप वॉक कर दर्शकों की खूब तालियां बंटौंरी। इस अवसर पर सभी ने थीम बेस्ड रंग बिरंगे परिधानों में धमाल मचाकर डांस का तड़का लगाया। जहां एक ओर रैंप पर महिलाएं होली के रंगों में रंगी अपनी प्रस्तुति देती दिखीं, वहीं दर्शक दीर्घा में बैठी महिलाओं में भी एक अलग ही उत्साह नजर आया।