8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी में प्री-मानसून एक्टिविटी, दो दिन बाद फिर बारिश

MP Weather: मौसम विशेषज्ञ डॉ. जीडी मिश्रा का कहना है कि इस बार समय से पूर्व मानसून आने की संभावना है। लगातार प्री-मानसून एक्टिविटी चल रही है। इस बार मानसून के दौरान अलनीनो की न्यूट्रल स्थिति रहेगी।

less than 1 minute read
Google source verification
mp weather

एमपी में प्री-मानसून एक्टिविटी(सोर्स: पत्रिका फाइल फोटो)

MP Weather: मानसून आगमन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। इस बार केरल में मानसून 25 मई के आसपास आने की संभावना जताई जा रही है। इसके तकरीबन एक पखवाड़े बाद मानसून प्रदेश तक पहुंचता है। इस बार लगातार सिस्टम बन रहे हैं और बारिश की गतिविधियां चल रही हैं। मई माह में ही अब तक 16.6 मिमी बारिश हो चुकी है। भोपाल में मानसून आगमन की सामान्य तारीख 20 जून है, ऐसे में पांच से छह दिन पहले ही मानसून का आगमन हो सकता है।

ये भी पढ़े - मौसम विभाग की चेतावनी, बारिश के साथ होगी नौतपा की शुरुआत!

सुबह से दोपहर तक उमस, फिर मौसम सुहाना, गर्मी से राहत

राजधानी में इन दिनों प्री-मानसून एक्टिविटी का दौर चल रहा है। बुधवार को सुबह से दोपहर तक हल्की धूप रही, इसके कारण लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल नजर आए, लेकिन दोपहर बाद मौसम का अचानक मिजाज बदला और 4 बजे के आसपास हवा की अधिकतम रतार 46 किमी प्रतिघंटा पहुंच गई थी। इसके साथ ही शहर के नर्मदापुरम रोड, कोलार रोड, एमपी नगर, अरेरा कॉलोनी सहित कई हिस्सों में बौछारे(Rain Alert) भी पड़ी। ऐसे में तापमान में तेजी से गिरावट आई। दोपहर 11:30 बजे जहां तापमान 37 डिग्री था, वहीं शाम को 5:30 बजे गिरकर 28.4 डिग्री पर पहुंचा।

इस बार जल्द हो सकती है दस्तक

मौसम विशेषज्ञ डॉ. जीडी मिश्रा का कहना है कि इस बार समय से पूर्व मानसून आने की संभावना है। लगातार प्री-मानसून एक्टिविटी चल रही है। इस बार मानसून के दौरान अलनीनो की न्यूट्रल स्थिति रहेगी।

पिछले पांच सालों में भोपाल में कब-कब दस्तक

  • 2024 में 23 जून
  • 2023 में 25 जून
  • 2022 में 26 जून
  • 2021 में 11 जुलाई
  • 2020 में 15 जून