मौसम विशेषज्ञ(MP Weather) एके शुक्ला का कहना है कि अगले पांच छह दिन भोपाल समेत प्रदेश में बादल, बारिश की संभावना रहेगी। अभी कई छोटे सिस्टम एक्टिव है। इसी प्रकार अरब सागर में एक ऊपरी हवा का घेरा बनने जा रहा है, जो 22 मई के आसपास लो प्रेशर एरिया में तब्दील हो सकता है। बताया जाता है कि इसका मूवमेंट उत्तर की ओर रहेगा। ऐसे में बारिश की स्थिति बनी रहेगी।