भोपाल

एमपी के 5 शिक्षकों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू

इस बार भारत के जिन शिक्षकों को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है उनमें एमपी के भी 5 शिक्षक शामिल हैं। भोपाल के शिक्षक यशपाल सिंह समेत प्रदेश के सभी पांच शिक्षकों राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

2 min read
Aug 27, 2023
सभी पांच शिक्षकों राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी

देश के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस मौके पर देशभर के शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। इस बार भारत के जिन शिक्षकों को इस राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है उनमें एमपी के भी 5 शिक्षक शामिल हैं। भोपाल के शिक्षक यशपाल सिंह समेत प्रदेश के सभी पांच शिक्षकों राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू सम्मानित करेंगी।

इन पांचों शिक्षकों को शिक्षक दिवस के मौके पर नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान समारोह नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार भोपाल के शिक्षक यशपाल सिंह, नर्मदापुरम की शिक्षिका सारिका घारू, रतलाम की शिक्षिका सीमा अग्निहोत्री, दतिया के शिक्षक रविकांत मिश्रा और इंदौर की चेतना खंबेटे को को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है।

केंद्र सरकार ने इन शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। केंद्रीय स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा जारी की गई सूची में देशभर के कुल 50 शिक्षकों के नाम हैं। इनमें एमपी के पांच शिक्षक शिक्षिकाओं के भी नाम हैं। राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए योग्य शिक्षकों को तीन स्तरीय चयन प्रकिया में चुना गया था। चयन का यह काम आनलाइन किया गया था।

राष्ट्रीय पुरस्कार के चुने गए इन सभी शिक्षकों को पुरस्कार के रूप में रजत पदक और एक प्रमाण पत्र के साथ 50,000 रुपये का चेक भी दिया जाएगा।
शिक्षक दिवस के अवसर पर यह शिक्षक सम्मान समारोह 5 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुने गए शिक्षकों को सम्मानित करेंगी।

इन्हें मिलेगा राष्ट्रीय पुरस्कार
शिक्षिका सारिका घारू नर्मदापुरम के सांडिया में सरकारी हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ हैं। सारिका घारू विज्ञान प्रसारक भी हैं। सीमा अग्निहोत्री रतलाम के सीएम राइज स्कूल विनोबा हायर सेकंडरी स्कूल में पदस्थ हैं। शिक्षक यशपाल सिंह जनजाति विभाग के गुरुकुल आवासीय विद्यालय, भोपाल के प्राचार्य हैं। शिक्षिका चेतना खंबेटे केंद्रीय विद्यालय क्रमांक दो बीएसएफ, इंदौर में पदस्थ हैं। शिक्षक रविकांत मिश्रा जवाहर नवोदय विद्यालय बीकर, दतिया में पदस्थ हैं। इन सभी शिक्षक शिक्षिकाओं ने शिक्षा में नवाचार किए और विद्यार्थियों के हित के लिए कड़ी मेहनत की।


# National Teacher awards
# President Draupadi Murmu
# yashpal Singh
# Sarika Gharu

Published on:
27 Aug 2023 11:51 am
Also Read
View All

अगली खबर