
president of india droupadi murmu
unmesh international literary festival. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार 3 अगस्त को मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव 'उन्मेष' में शामिल होने आ रही हैं। इस कार्यक्रम में 100 भाषाओं के 575 लेखक आ रहे हैं। इसके अलावा 13 देशों के लेखक भी शामिल होंगे। इस आयोजन में देशभर की 36 जनजातीय दल रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे।
एशिया के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का यह दूसरा संस्करण है। यह आयोजन 3 से 6 अगस्त तक भोपाल के रवीन्द्र भवन में हो रहा है। साहित्य अकादमी और संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के संयुक्त आयोजन का शुभारंभ 3 अगस्त को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (president of india droupadi murmu) करने आ रही हैं।
इस आयोजन में संगीत नाटक अकादमी की ओर से लोक एवं जनजातीय कलाओं का राष्ट्रीय उत्सव मनाया जा रहा है। इसमें कविता-कहानी पाठ के अलावा, भारतीय काव्यशास्त्र, भारतीय भक्ति साहित्य, सागर साहित्य, भारत की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय नाटकों में अलगाव का सिद्धांत, विविधता में एकता, भारत की सौम्य शक्ति, सिनेमा और साहित्य, विदेशी भाषाओं में भारतीय साहित्य का प्रचार-प्रसार, चिकित्सकों का साहित्य, साहित्य एवं प्रकृति, मशीनों का उदय - लेखकविहीन साहित्य, रचनात्मकता बढ़ाने वाली शिक्षा जैसी गतिविधियां होंगी। साथ ही अनुवाद, प्रगति का संचालक और आलोचनात्मक विचार, योग साहित्य, मातृभाषाओं का महत्त्व, फंतासी और विज्ञान कथा साहित्य, ई-साहित्य, नारीवाद और साहित्य, आदिवासी लेखन और हाशिए का स्वर उत्पीड़ितों का उत्थान जैसे महत्त्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा भी होगी।
यह हस्तियां भी आएंगी
समारोह में केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, छत्तीसगढ़ के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन, तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन, फिजी के राजदूत कमलेश शशि प्रकाश, एसएल भैरप्पा, शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित, वी कामकोटि, चंद्रशेखर कंबार, विश्वनाथ प्रसाद तिवारी, गौतम घोष, संजय रॉय, जयंत महापात्र, ऑस्कर पुयोल, तुलसी दिवस, एमए आलवार, सुरेश गोयल, गिरीश्वर मिश्र, चित्रा दिवाकारुणी, विष्णु दत्त राकेश, रमेश पोखरियाल ‘निशंक’, लिंडा हेस, मामि यामदा, अमीश त्रिपाठी, सोनल मानसिंह, चित्रा मुद्गल, रघुवीर चौधरी, विनय सहस्रबुद्धे, ममता कालिया, महेश दत्तानी, वामन केंद्रे, प्रयाग शुक्ल, सुरजीत पातर, नवतेज सरना, विश्वास पाटिल, नमिता गोखले, महेंद्र कुमार मिश्र, शीन काफ़ निज़ाम, वासमल्ली के. अरुण कमल, गोविंद मिश्र, लीलाधर जगूड़ी और उषा किरण खान आदि शामिल होंगी।
यह भी पढ़ेंः
Updated on:
01 Aug 2023 12:52 pm
Published on:
01 Aug 2023 12:50 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
