12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

prime minister awas yojana कोकता में बने फ्लैट में 6 माह में गिरने लगा प्लास्टर, नई कारें हो रहीं खराब

- कलेक्टोरेट पहुंचे रहवासी, कलेक्टर से की शिकायत, बताया छह माह में ही बिखरने लगे सपने - 18.50 लाख में खरीदे हैं फ्लैट, जो बातें बताईं गईं, वो भी पूरी नहीं की, एंट्री गेट एक ही मिला

2 min read
Google source verification
prime minister awas yojana कोकता में बने फ्लैट में 6 माह में गिरने लगा प्लास्टर, नई कारें हो रहीं खराब

prime minister awas yojana कोकता में बने फ्लैट में 6 माह में गिरने लगा प्लास्टर, नई कारें हो रहीं खराब

भोपाल. ट्रांसपोर्ट नगर कोकता में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 203 करोड़ रुपए की लागत से अलग-अलग साइज के फ्लैट बनाए हैं। लेकिन छह माह में ही इमारत का प्लास्टर उखड़कर गिरने लगा है। लोगों की कारें तक डैमेज हो रही हैं। इस संबंध में नगर निगम में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद सोमवार को रहवासी कलेक्टर अविनाश लवानिया से मिले और अपनी समस्या बताई। रहवासी सतीश मेहरा, पंकज व अन्य ने बताया कि छह माह में ही प्लास्टर गिरने लगा है तो आगे क्या होगा। यहां लोगों ने 18.50 लाख रुपए में फ्लैट खरीदे हैं। साइज के अनुसार रेट अलग-अलग हैं। लेकिन यहां तो एक साल भी पूरा नहीं हुआ। आपको बतादेें कि हाउसिंग फॉर ऑल के तहत भोपाल का ये पहला प्रोजेक्ट था। 18.50 लाख में खरीदे हैं फ्लैट, जो बातें बताईं गईं, वो भी पूरी नहीं की, एंट्री गेट एक ही मिला

रहवासियों की तरफ से सौंपे गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि रहवासियों ने अपनी मेहनत की कमाई से ये फ्लैट खरीदे हैं। लेकिन यहां आकर परेशान ही होना पड़ रहा है। एलआईजी, एमआईजी फ्लैटों में रह रहे रहवासियों को आए दिन पानी की समस्या से दो चार होना पड़ता है। परिसर में नौ मंजिला इमारतें हैं, निगम अफसरों की लापरवाही के चलते पानी ऊपर तक नहीं चढ़ता, गर्मी में लोग परेशान हैं।

ये भी समस्याएं बताईं हैं

- परिसर में सीवेज की गंदगी के कारण रहना दूभर है, निगम 815 रुपए मेंटेनेंस चार्ज लेता है, लेकिन साफ सफाई, गार्डनिंग, माली कभी नहीं दिखता।

- एलआईजी/ एमआईजी परिसर के दो प्रवेश द्वार बताए थे, लेकिन जब रहने आए तो एक ही प्रवेश द्वारा मिला, दूसरा बनाया ही नहीं।

- नौ मंजिला इमारत में फायर सेफ्टी उपकरण लगे हैं, लेकिन ये सिर्फ शोपीस बने हुए हैं। सिस्टम को एक्टिव नहीं किया गया है, एक्यूप्रेशर पाथवे, क्लब, कम्यूनिटी हॉल के सपने दिखाए थे जो अभी तक पूरे नहीं हुए।